Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सूपाकोट के ग्रामीणों ने नौले के सुधारीकरण और पानी की निकासी की मांग को दिया धरना
  • अल्मोड़ा

सूपाकोट के ग्रामीणों ने नौले के सुधारीकरण और पानी की निकासी की मांग को दिया धरना

RNS INDIA NEWS 08/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। ग्राम सूपाकोट के ग्रामीणों ने गुरुवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन कर प्राचीन नौले की मरम्मत और गधेरे के पानी की निकासी के कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि एक वर्ष पूर्व आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की अब तक कोई सुध नहीं ली गई है। धरनास्थल पर देवेन्द्र उप्रेती की अध्यक्षता में आयोजित खुली सभा में वक्ताओं ने कहा कि देवीय आपदा से क्षतिग्रस्त नौले और गधेरे की स्थिति बदतर होती जा रही है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर न तो कोई कार्यवाही हुई है और न ही कोई समयसीमा निर्धारित की गई है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्य प्रारंभ करने की तिथि तय नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रशासन यदि 12 मई तक उक्त कार्यों की समयसीमा निर्धारित कर सूचित नहीं करता है, तो 13 और 14 मई को गांव के नौले के बाहर क्रमिक अनशन और 15 मई से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। सभा का संचालन रमेश चन्द्र पाण्डे ने किया और दीप चन्द्र पाण्डे, मोहित पाठक, डी.सी. पाण्डे, धीरज पाण्डे, तारु तिवारी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित कर प्रशासन की निष्क्रियता की आलोचना की। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा : गंगोत्री के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 5 श्रद्धालुओं की गई जान; 2 घायल
Next: कबाड़ से भरे कैंटर से 8.53 लाख का गांजा बरामद, 02 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.