Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन में अर्जेंटीना पहुंचीं अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी
  • अल्मोड़ा

अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन में अर्जेंटीना पहुंचीं अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी

RNS INDIA NEWS 06/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी इन दिनों अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यह चार दिवसीय महाधिवेशन 4 से 8 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्निग्धा को विशेष आमंत्रण के तहत प्रतिभागी के रूप में आमंत्रित किया गया है। स्निग्धा तिवारी वैश्विक स्तर पर सक्रिय उन 15 प्रमुख नागरिक अधिकार संगठनों की प्रतिनिधि हैं, जो जलवायु परिवर्तन, मानवाधिकारों की रक्षा और नागरिकों की निजता जैसे मुद्दों पर कार्यरत हैं। इस सम्मेलन में वह ‘जस्ट ट्रांजिशन’ और जलवायु परिवर्तन के लिए नीतिगत प्रयासों पर आयोजित विभिन्न सत्रों में विचार प्रस्तुत कर रही हैं। स्निग्धा तिवारी उत्तराखंड में लंबे समय से सामाजिक और मानवीय मुद्दों पर सक्रिय रही हैं। उन्होंने उच्च न्यायालय में एसिड अटैक सर्वाइवर्स, पथविक्रेताओं, नानिसार और जोशीमठ भूधंसाव जैसे जनहित के मामलों में लगातार आवाज़ उठाई है। समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की प्रभावी पैरवी करने वाली स्निग्धा पूर्व में भी कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़े विषयों पर भारत की ओर से भागीदारी कर चुकी हैं। ब्यूनस आयर्स में हो रहे इस सम्मेलन में दुनियाभर से पर्यावरण, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञ व प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जिनके साथ स्निग्धा विचारों का आदान-प्रदान कर रही हैं। यह सम्मेलन वैश्विक पर्यावरणीय नीतियों और न्यायसंगत संक्रमण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूलों में बच्चों को पाठ्यचर्या में श्रीमद् भगवत गीता का अध्ययन भी कराया जाए: सीएम धामी
Next: भोलेनाथ के भक्तों के लिए जरूरी खबर : केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चरों के संचालन पर रोक, ये है वजह

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.