Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पछुवादून क्षेत्र में अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुल्डोजर
  • देहरादून

पछुवादून क्षेत्र में अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुल्डोजर

RNS INDIA NEWS 02/05/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  पछुवादून क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुल्डोजर गरजा। सेलाकुई में आसन नदी किनारे बनी एक फैक्ट्री समेत आधा दर्जन अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आला अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का हल्का विरोध किया लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल के सामने विरोध अधिक देर तक टिक नहीं पाया। हाईकोर्ट के आदेश पर इन दिनों पछुवादून में नदी नालों की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुल्डोजर गरज रहा है। गुरुवार को सुबह 11 बजे प्रशासन की टीम सेलाकुई के आसपास आसन नदी किनारे हुए अतिक्रमण को ध्वस्त करने पहुंची।
यहां अतिक्रमणकारियों को दो माह पूर्व ही नोटिस जारी कर दिए गए थे। टीम ने सबसे पहले आसन नदी किनारे अवैध तौर पर बनी प्लास्टिक का दाना बनाने वाली एक औद्योगिक इकाई के भवन को ध्वस्त किया। इस फैक्ट्री को प्रशासन ने दो माह पहले सील कर दिया था। साीलिंग की कार्रवाई से पहले फैक्ट्री से सारा सामान निकाल दिया गया था। फैक्ट्री भवन ध्वस्त करने के बाद टीम ने नदी किनारे छह अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की। तहसीलदार विवेक राजौरी ने बताया कि अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी रहेगी। लिहाजा जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, वो कब्जा की गई जगहों को खुद ही खाली कर दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 02 मई
Next: पहलगाम हमले में मारे गए नागरिकों को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.