Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ में अब बिना अनुमति नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन, प्रशासन से लेनी होगी इजाजत
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में अब बिना अनुमति नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन, प्रशासन से लेनी होगी इजाजत

RNS INDIA NEWS 01/05/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारनाथ धाम में कपाटोत्सव के दिन ड्रोन उड़ाने को लेकर होड़ लगी है। एक ओर यूट्यूबर-ब्लॉगर इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं वहीं कुछ निजी न्यूज चैनल भी केदारनाथ में पहले दिन ड्रोन उड़ाने की अनुमति मांग रहे हैं। वहीं बिना अनुमति के केदारनाथ में ड्रोन किसी भी दशा में नहीं उड़ाया जा सकेगा। अब तक प्रशासन के पास तीन लोगों ने ड्रोन उड़ाने की परमिशन मांगी है, जिन्हें फिल्म नीति के दायरे में रखते हुए परमिशन दी जा सकती है। बीते कुछ समय से शादी-विवाह से लेकर किसी भी कार्यक्रम में ड्रोन उड़ाने का फैशन सा चल पड़ा है। ड्रोन से बनाए गए अनेक वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखे जाते रहे हैं, किंतु संवेदनशील स्थान, मंदिर या विशेष महत्व के स्थानों पर ड्रोन उड़ाने के लिए प्रशासन से परमिशन लेनी पड़ेगी। केदारनाथ में अब कपाटोत्सव के दिन ड्रोन उड़ाने के लिए प्रशासन से तीन लोगों द्वारा अनुमति मांगी गई है। हालांकि इसकी संख्या और भी हो सकती है, किंतु प्रशासन का साफ कहना है कि फिल्म नीति के मानकों के अनुरूप ही परमिशन दी जा सकेगी। इसमें संबंधित को सभी मानक पूरे करते हुए वीडियो बनाने का मकसद, इसका उपयोग और अन्य कई जरूरी चीजों का ध्यान रखना होगा।
इसके साथ ही बदरी-केदार मंदिर समिति, पुलिस और पर्यटन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी लेना होगा। ड्रोन व्यवस्था देख रहे नोडल अधिकारी वीरेश्वर तोमर ने बताया केदारनाथ में पहले दिन कपाटोत्सव के लिए तीन लोगों ने अनुमति मांगी है। इसके लिए संबंधितों से सभी जरूरी दस्तावेज और मानकों के अनुरूप कागजात मांगे गए हैं।

कई ब्लॉगर बिना परमिशन उड़ा रहे ड्रोन
केदारनाथ पैदल मार्ग में कई ब्लॉगर और यूट्यूबर ड्रोन उड़ाते रहते हैं। उनके पास इसे उड़ाने ही अनुमति तक नहीं होती है। इन पर किसी की नजर तक नहीं पड़ रही है। ऐसे में केदारनाथ धाम के महत्व एवं यहां के प्रचार प्रसार को लेकर वे क्या दिखा रहे हैं इसको लेकर भी चिंता बनी रहती है। हालांकि प्रशासन ने इस बार ऐसे ब्लॉगर और यूट्यूबर पर भी सख्त नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सतपुली में होगी पिरुल ब्रिकेटिंग यूनिट की स्थापना
Next: चारधाम यात्रा को लेकर श्रीनगर पुलिस ने दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.