Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ मंदिर के कपाट 2 मई को खुलेंगे
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ मंदिर के कपाट 2 मई को खुलेंगे

RNS INDIA NEWS 01/05/2025
kedarnath temple

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   केदारनाथ धाम में कपाटोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार सुबह 7 बजे बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। कपाट खोलने के लिए प्रशासन, पुलिस और बदरी-केदार मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। केदारनाथ मंदिर को 108 कुंतल फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है। हिमालय स्थित भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने को लेकर केदारघाटी के साथ ही सम्पूर्ण देश-विदेश के भक्तों में उत्साह है। शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब मंदिर परिसर में केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी बागेश लिंग के साथ ही जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की मौजूदगी में ठीक 7 बजे मंदिर का मुख्य द्वार खोला जाएगा।
जबकि इसके कुछ ही समय बाद गर्भ गृह खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही भक्तों को बाबा केदार के साथ ही अखंड ज्योति के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इससे पहले कपाट खुलने के मौके पर मंदिर के द्वार से रावल भीमाशंकर लिंग कपाट खुलने की परम्परा के साथ ही हिमालय के केदारनाथ धाम का महत्व भी भक्तों को बताएंगे। इसी के साथ छह महीने भगवान केदारनाथ की पूजा अर्चना केदारनाथ धाम में की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनता और सामाजिक न्याय की ताकत के सामने भाजपा को झुकना पड़ा : करन माहरा
Next: ‘मेरा कार्य मेरी पसंद, मेरा वोट मेरी आवाज’ थीम पर श्रमिक दिवस पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.