Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘मेरा कार्य मेरी पसंद, मेरा वोट मेरी आवाज’ थीम पर श्रमिक दिवस पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

‘मेरा कार्य मेरी पसंद, मेरा वोट मेरी आवाज’ थीम पर श्रमिक दिवस पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 01/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय, उद्योग विभाग और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की थीम ‘मेरा कार्य मेरी पसंद, मेरा वोट मेरी आवाज’ रही, जो श्रमिकों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग बनाने पर केंद्रित रही। जनपद स्तर पर मुख्य कार्यक्रम रघुनाथ सिटी मॉल और हिमाद्री हैंडलूम, अल्मोड़ा में आयोजित किए गए। रघुनाथ सिटी मॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक लेबर कमिश्नर आशा पुरोहित ने श्रमिकों को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए लोकतांत्रिक भागीदारी की अहमियत बताई। उन्होंने श्रमिकों से संबंधित अधिनियमों एवं प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला और समाज के विकास में श्रमिकों की भूमिका को रेखांकित किया। जिला समन्वयक स्वीप विनोद कुमार राठौर ने मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को स्पष्ट करते हुए उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने घर-परिवार में ऐसे लोगों को अवश्य प्रोत्साहित करें, जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है या होने वाली है, और जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। श्रम विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा श्रमिक कल्याण से संबंधित योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यहां भी मतदाता जागरूकता पर विशेष बल दिया गया और उपस्थित श्रमिकों को मतदान की शपथ दिलाई गई। रघुनाथ सिटी मॉल में सहायक लेबर कमिश्नर आशा पुरोहित, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी राबिया परवीन, सहायक निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बिपिन चंद्र जोशी और मॉल प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, हिमाद्री हैंडलूम कार्यक्रम में जिला उद्योग अधिकारी मीरा बोरा, सहायक जिला उद्योग अधिकारी विनीता मटेलिया, आजीविका समन्वयक और सीएलएफ हवालबाग के कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में श्रमिक और कर्मचारी शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ मंदिर के कपाट 2 मई को खुलेंगे
Next: अर्न्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेशभर में आयोजित किए गए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.