Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पैलेटिव केयर यूनिट में स्थापित होगी फिजियो गोलाइट मशीन, असाध्य रोगियों को मिलेगी राहत
  • अल्मोड़ा

पैलेटिव केयर यूनिट में स्थापित होगी फिजियो गोलाइट मशीन, असाध्य रोगियों को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 30/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पैलेटिव केयर यूनिट में असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए उपचार की सुविधाएं और अधिक उन्नत हो रही हैं। अब ऐसे मरीजों को इलेक्ट्रो और अल्ट्रासोनिक थेरेपी के जरिये राहत प्रदान की जाएगी। इसके लिए अस्पताल में फिजियो गोलाइट कॉम्बो मशीन की स्थापना की जा रही है, जिससे रीढ़, सियाटिका, टेनिस एल्बो, फ्रोजन शोल्डर और आर्थराइटिस जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को फायदा मिलेगा। एनेस्थीसिया विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आदित्य चौहान ने बताया कि यह एडवांस थेरेपी मशीन अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार में उपयोग की जाएगी, साथ ही इसकी लाइटवेट संरचना के कारण इसे आउटरीच कार्यक्रमों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी ले जाकर जरूरतमंदों को सेवा दी जा सकेगी। मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में पहले से ही असाध्य रोगियों के लिए पैलेटिव केयर यूनिट कार्यरत है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर ओपीडी और भर्ती दोनों स्तरों पर उपचार उपलब्ध करा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि असाध्य रोगियों को राहत देने के लिए मॉर्फिन जैसी विशिष्ट दवाएं जरूरी होती हैं, जो सामान्य दुकानों में उपलब्ध नहीं होतीं और महंगी होने के कारण सभी की पहुंच से बाहर रहती हैं। अस्पताल में इन दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। पैलेटिव केयर यूनिट की विभागाध्यक्ष प्रो. उर्मिला पलड़िया ने कहा कि लाइलाज बीमारी से जूझ रहे मरीजों को उचित देखभाल, पौष्टिक खानपान और समय पर दवा मिलना अत्यंत आवश्यक है, ताकि उन्हें असहनीय दर्द से राहत मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और इच्छुक लोगों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर इस सेवा से जोड़ा जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने जानकारी दी कि उपलब्ध संसाधनों में अस्पताल बेहतर सेवाएं दे रहा है और जल्द ही कुछ और अत्याधुनिक मशीनें भी मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि डायलिसिस सुविधा के लिए हंस फाउंडेशन की मदद से छह बेड संचालित हैं और संस्था की मंशा पर यह संख्या 30 तक बढ़ाई जा सकती है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए शासन स्तर पर प्रयास जारी हैं। इस अवसर पर डॉक्टर अनिल पांडे समेत अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों ने भी कार्यक्रम में जानकारी साझा की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: ट्रैफिक नियमों की अनदेखी नहीं चलेगी, पुलिस कर रही सख्त कार्रवाई
Next: भाजपा चलाएगी प्रदेश में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.