Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बस हादसे में युवक की मौत की मजिस्ट्रियल जांच के लिए साक्ष्य आमंत्रित
  • अल्मोड़ा

बस हादसे में युवक की मौत की मजिस्ट्रियल जांच के लिए साक्ष्य आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 29/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। रानीखेत से देहरादून जा रही एक निजी बस (संख्या यूके 07 टीए 4243) में यात्रा कर रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा 3 अप्रैल 2025 को तहसील रानीखेत के अंतर्गत राजस्व उप निरीक्षण क्षेत्र पन्याली के पास हुआ। बस में सवार रोहित रावत, निवासी ग्राम मतखाली, तहसील स्याल्दे, अल्मोड़ा का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया और उल्टी करते समय उसका सिर बस के शीशे से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पन्याली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा इस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं और इसके लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद को जांच अधिकारी नामित किया गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने जानकारी दी है कि इस दुर्घटना के संबंध में यदि कोई व्यक्ति मौखिक या लिखित रूप में साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह 15 मई 2025 तक अथवा उससे पूर्व किसी भी कार्यदिवस में संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय/न्यायालय रानीखेत में उपस्थित होकर साक्ष्य दे सकता है। प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस हादसे से जुड़ी कोई भी जानकारी है, तो न्यायिक जांच की पारदर्शिता के लिए वह सामने आकर सहयोग करे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों का किया निरीक्षण
Next: चारधाम यात्रा के लिए तैयार उत्तरकाशी जिला प्रशासन

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.