Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला से 89 लाख की धोखाधड़ी, मांगने पर जान से मारने की धमकी
  • देहरादून

महिला से 89 लाख की धोखाधड़ी, मांगने पर जान से मारने की धमकी

RNS INDIA NEWS 26/04/2025
rns featured image new

देहरादून।  महिला से लाखों रुपये की धोखाधड़ी और धमकी देने के तीन आरोपियों के खिलाफ राजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। शुरुआती जांच के बाद दर्ज केस में पुलिस जल्द आरोपियों से पूछताछ करेगी।
प्रियंका कंडवाल निवासी रेसकोर्स ने राजपुर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि पारिश अग्रवाल ने उनसे धोखाधड़ी से 89 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में बातचीत और समाधान के लिए 19 अप्रैल को पारिश अग्रवाल ने उन्हें अपने अधिवक्ता नितिन गुप्ता के कार्यालय कैनाल रोड पर बुलाया था। प्रियंका कंडवाल अपने पति के साथ वहां पहुंचीं। वहां पारिश अग्रवाल, उसकी बहन संचित अग्रवाल और भाई मिहिर अग्रवाल पहले से मौजूद थे। तहरीर के मुताबिक बातचीत के दौरान पारिश अग्रवाल ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि उसके पिता की ऊंची पहुंच है और उनके खिलाफ कोई कुछ नहीं कर सकता। उसकी बहन और भाई ने भी इसी प्रकार की धमकी दी। मिहिर अग्रवाल ने महिला के साथ अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया और गलत तरीके से छूने की कोशिश की। जब पीड़िता ने पारिश को रोकने का प्रयास किया तो उसने उसे धक्का दिया और भागने लगा। आरोप है कि जाते समय पारिश अग्रवाल ने पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए उसकी नारी गरिमा को भंग किया और गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इससे पहले आरोपी अपनी कार से फरार हो गए। राजपुर थानाध्यक्ष सैंकी कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 26 अप्रैल
Next: गोदाम में रखे एक करोड़ से अधिक के सामान पर विवाद, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.