Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नौगांव में बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलने से लोग परेशान
  • पौड़ी

नौगांव में बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलने से लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 23/04/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य गठन के दो दशक बाद भी न्याय पंचायत तियां के धारी कफनौल क्षेत्र में बैंक की शाखा नहीं खुल पाई है। धारी कफनौल क्षेत्र के लोग अभी भी पचास किमी की दूरी तय कर बैंकिंग सुविधा के लिए नौगांव पहुंच रहे हैं। बता दें कि धारी कफनौल क्षेत्र में लगभग 25 ग्राम पंचायतें हैं और 12 हजार से अधिक की आबादी वाला क्षेत्र है, लेकिन अभी तक यहां कोई भी बैंक नहीं खुल पाया है। बैंक को लेकर सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत दो बार सहकारी बैंक की घोषणा कर चुके हैं। बैंक की मांग को लेकर धारी कफनौल क्षेत्र में भारी आक्रोश है। इधर बैंक के अधिकारी हर बार क्षेत्र में बैंक खोलने को लेकर सर्वे करते हैं, लेकिन मानकों का हवाला देकर यहां स्वीकृति नहीं दी जाती है। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान जगमोहन राणा बताते हैं कि 2017 में धारी कफनौल क्षेत्र में जिला सहकारी बैंक खोलने की घोषणा हुई थी, लेकिन अभी तक बैंक नहीं खुल पाया। भाजपा नेता संजय थपलियाल, निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य पूनम थपलियाल ने बताया कि धारी कफनौल क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत पंजाब नेशनल बैंक की शाखा स्वीकृत थी, जिसके लिए निविदा भी सार्वजनिक हो चुकी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 25 अप्रैल तक यात्रा की तैयारियां हो पूरी: आयुक्त
Next: सहकारिता कर्मियों ने प्रदर्शन कर सीएम को भेजा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.