Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डोपिंग में फंसे खिलाड़ियों को मिलेगा पक्ष रखने का एक मौका
  • देहरादून

डोपिंग में फंसे खिलाड़ियों को मिलेगा पक्ष रखने का एक मौका

RNS INDIA NEWS 21/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में आयोजित हुए राष्ट्रीय खेलों में शामिल रहे 11 खिलाड़ियों के डोपिंग में फंसने के बाद सोमवार को राज्य में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि डोप में फंसे खिलाड़ियों को बेगुनाही साबित करने का एक मौका दिया जाएगा और उसमें भी डोपिंग साबित होने पर खिलाड़ियों को एक से चार साल का प्रतिबंध लग जाएगा। विदित है कि राज्य में 25 जनवरी से 14 फरवरी तक 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ था। इन खेलों में 33 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और उत्तराखंड को कुल 103 पदकों के साथ पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल हुआ था। राज्य के दो खिलाड़ी भी डोपिंग के दोषी पाए गए हैं जिनमें से एक वूशु के पदक विजेता भी हैं। ऐसे में अब राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका गड़बड़ाने और राज्य के पदक कम होने का भी खतरा पैदा हो गया है।
हालांकि उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह ने कहा कि जो खिलाड़ी डोपिंग टेस्ट में फेल हुए हैं उन्हें नाडा में अपना पक्ष रखने का एक मौका और दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की अपील पर नाडा एक बार फिर जांच करेगा और उसमें भी खिलाड़ियों के दोषी पाए जाने पर उन्हें एक से चार साल का प्रतिबंध झेलना पड़ेगा। डीके सिंह ने बताया कि यदि ऐसा होता है तो फिर पदक तालिका में बदलाव हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी स्कूलों को देंगे हर सुविधा और संसाधन: धन सिंह
Next: यूथ कांग्रेस का केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.