Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्यपाल ने 162 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये
  • देहरादून

राज्यपाल ने 162 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये

RNS INDIA NEWS 24/01/2021
rns featured image new

देहरादून। राजपुर स्थित आईसीएम संस्थान में उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 162 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये। मसूरी विधायक गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर आयोजित सेवा सप्ताह का राज्यपाल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। जिसमें सात दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर एवं अन्य को चश्में, कान की मशीन, छड़ी आदि उपकरण दिये गये। इस अवसर पर राज्यपाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण एवं विकास हेतु समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है। दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩा आवश्यक है। हम सब का कर्तव्य है कि यथासंभव इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें। प्रदेशवासियों को बालिका दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि बालिकाओं के विकास एवं कल्याण हेतु प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता है। अभिभावकों के साथ समाज के सभी लोगों को बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु सक्रिय भूमिका निभानी होगी। प्रधानमंत्री का “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान इस दिशा में सहायक सिद्ध होगा। देश के विकास एवं प्रगति में महिलाएं समान योगदान दे रही हैं। लिंगानुपात को बढ़ाने में सरकार के साथ ही समाज को भी आगे आना होगा। विधायक जोशी ने कहा कि मेरा जन्मदिवस कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के रुप में इसलिए मनाया जाता है ताकि समाज के निर्बल वर्ग की क्षमता अनुसार सहायता कर अपनी खुशियों को उनके साथ बांटा जाए। उन्होनें दिव्यांगजनों की सहायता के लिए हमेशा आगे आने वाले एनआईवीएच के अधिकारियों का भी आभार जताया और अपील की कि समाज के सभी सम्पन्न एवं क्षमतावान लोगों को अपनी सम्पन्नता का एक हिस्सा समाज के गरीब तबके के साथ बांटना चाहिए। उन्होनें राज्यपाल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज हित में तथा गरीबों की सेवा हेतु वह हमेशा मुझे आर्शीवाद प्रदान करने के लिए समय देती हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मैक्स हॉस्पिटल डॉ संदीप सिंह तंवर, राज्यमंत्री टीडी भूटिया, राजीव गुरुंग, विशाल कुल्हान, मोहित अग्रवाल, मंजीत रावत, सुरेन्द्र राणा, अजीत सिंह, अजय राणा, संध्या थापा, ज्योति कोटिया, दीपक अरोड़ा, रोशनबाला थापा, उर्मिला थापा, योगेश अग्रवाल सहित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून के अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दी आशा कार्यकत्रियों की प्रोत्साहन राशि के लिए 2.71 करोड़ जारी करने को हरी झंडी
Next: देश और प्रदेश को नये क्षितिज पर ले जाएगी नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति: डा. धन सिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.