Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम ने दी आशा कार्यकत्रियों की प्रोत्साहन राशि के लिए 2.71 करोड़ जारी करने को हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम ने दी आशा कार्यकत्रियों की प्रोत्साहन राशि के लिए 2.71 करोड़ जारी करने को हरी झंडी

RNS INDIA NEWS 24/01/2021
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश कार्यरत 565 नई आशा कार्यकत्रियों को वर्ष 19-20 और 20-12 की प्रोत्साहन राशि 2.71 करोड़ जारी करने को हरी झंडी दे दी है। साथ ही वर्ष 20-21 में जिलों में 367 नई आशा कार्यकत्रियों की नियुक्ति के लिए चयन की भी सहमति दी है। चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को प्रदेश में कार्यरत 565 नई आशा कार्यकत्रियों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति किए जाने का प्रस्ताव उपलब्ध कराया था। कार्मिक विभाग ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार आशा कार्यकत्रियों के चयन किए जाने का परामर्श इस शर्त के साथ प्रदान किया जाना प्रस्तावित किया कि इसमें पहले वित्त विभाग की सहमति ली जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बतौर वित्त मंत्री इस प्रस्ताव पर सहमति दी है। साथ ही वर्ष 20-21 में 367 नई आशा कार्यकत्रियों की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया को भी हरी झंडी दे दी है। इन आशा कार्यकत्रियों की नियुक्ति होने पर 88 लाख 8 हजार प्रतिवर्ष वित्तीय भार पड़ेगा।
उत्तरकाशी और चमोली में पीएचसी के लिए स्वीकृति: उत्तरकाशी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखोल के प्रथम चरण के निर्माण कार्य के लिए 11.16 लाख और चमोली जिले के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदप्रयाग के भवन निर्माण के लिए प्रथम चरण के निर्माण कार्यों के लिए 13.17 लाख की राशि जारी करने पर मुख्यमंत्री ने सहमति दी।
गैरसैंण अस्पताल में 20 अतिरिक्त बेड बनेंगे: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घोषणा के अनुपालन में चमोली जिले के अंतर्गत उपजिला चिकित्सालय, गैरसैंण में 20 अतिरिक्त बेड के निर्माण के लिए 36.93 लाख की अवमुक्त करने की स्वीकृति दी है। इसके लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।
चंपावत के सिलिंगटाक में टी टूरिज्म हट की होगी मरम्मत: मुख्यमंत्री ने चंपावत के अंतर्गत 13 डिस्ट्रिक्ट 13 न्यू डेस्टिनेशन योजना में सिलिंगटाक स्थित टी टूरिज्म हट की मरम्मत व्यू प्वाइंट, कैफेटेरिया, टिकिट हाउस तथा फैंसिंग कार्य के लिए 1 करोड़ 5 लाख 50 हजार की स्वीकृति दी है। यह राशि तीन चरणों में 40-40-20 प्रतिशत के आधार पर जारी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया उत्तराखंड बोर्ड की 159 टॉपर छात्राओं को स्मार्ट फोन और प्रशस्तिपत्र से सम्मानित
Next: राज्यपाल ने 162 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.