Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बड़कोट में शराब के ठेके के विरोध में उतरे ग्रामीण
  • देहरादून

बड़कोट में शराब के ठेके के विरोध में उतरे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 20/04/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  रानीपोखरी के बड़कोट में देशी शराब के ठेके को लेकर विरोध शुरू हो गया है। गामीणों ने ऋषिकेश एसडीएम से बड़कोट में ठेका नहीं खोलने की मांग की। चेताया कि उनकी मांग की अनदेखी की गई, तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। शनिवार को बड़कोट के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल ऋषिकेश तहसील में एसडीएम योगेश सिंह मेहरा से मिला। कांग्रेस के डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि रानीपोखरी के नागाघेर गांव में स्थापित देसी शराब ठेके को बड़कोट में खोले जाने की सुगबुगाहट हो रही है। जिसके लिए बड़कोट में गुपचुप तरीके से शराब के ठेके के लिए दुकान बनाई जा रही है। जिसका पता लगने से ग्रामीण परेशान हैं। कहा कि जिस जगह पर ठेका खुलने वाला है उसके ठीक नजदीक में एक मंदिर भी है। साथ ही घास पत्तियों के लिए इलाके की महिलाएं भी इसी रास्ते जंगल जाती हैं। यहीं पर क्षेत्र के ग्रामीण खड़े होकर आवागमन के लिए वाहनों का इंतजार भी करते हैं। ऐसे में जंगल के सटे इस स्थान पर शराब ठेका खोलने से आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी होगी। अगर यहां ठेका खोला गया तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को इस बारे में आबकारी विभाग से जानकारी लेने के बाद सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालो में महेंद्र भट्ट, करतार नेगी, सुनील भट्ट,दीपक भट्ट, वैभव बहुगुणा, अमित कुमार, राजेश नेगी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उर्वशी रौतेला के बयान पर बवाल, तीर्थ पुरोहितों ने की कार्रवाई की मांग
Next: दुग्ध मूल्य वृद्धि से मुकरा प्रशासन, उत्पादकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.