Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रविवार को प्रदेश में हुई 54 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
  • देहरादून

रविवार को प्रदेश में हुई 54 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

RNS INDIA NEWS 24/01/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में रविवार को कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला। जबकि टिहरी, चमोली, चम्पावत और पिथौरागढ़ में एक- एक तो यूएस नगर जिले के दो लोगों में वायरस का संक्रमण पाया गया। राज्य में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट आ गई है। रविवार को पूरे राज्य में महज 54 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें से प्रमुख रूप से 23 नैनीताल, 15 देहरादून, 10 हरिद्वार जिले के मरीज शामिल हैं। राज्य की लैबों में 10500 से अधिक मरीजों की जांच में महज 54 ही व्यक्तियों में संक्रमण मिला जबकि अन्य सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एक दिन में इतने कम मरीज राज्य में तकरीबन छह महीने बाद मिले हैं। 15 जून के आसपास एक दिन में इतनी कम संख्या मिली थी उसके बाद लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई। इधर रविवार को 57 मरीजों को राज्य के अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 90967 हो गई है। 1725 मरीज विभिन्न अस्पतालों में इलाज कर रहे हैं जबकि राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा 95640 पहुंच गया है। रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों से 6500 के करीब मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 6800 के करीब लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। रविवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक और हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में भी एक भर्ती मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोन संक्रमण के बाद मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 1631 हो गई है। राज्य में मरीजों का रिकवरी रेट 95 प्रतिशत को पार करते हुए 95.11 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में कोरोना के मामले कम होने पर स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। विशेषज्ञों ने आमजन से अपील की है कि वह कोविड गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिला पत्रकार संघ का गठन, कैलाश पाण्डे बने अध्यक्ष और राजेन्द्र रावत को मिला महासचिव का पद।
Next: भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सहप्रभारी 24 से करेंगी जिलों में प्रवास

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.