Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डिवाइडर से टकराई कार, चालक समेत दो घायल
  • देहरादून

डिवाइडर से टकराई कार, चालक समेत दो घायल

RNS INDIA NEWS 18/04/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत बाबूगढ़ चुंगी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना डिवाइडर दुर्घटना का सबब बनता जा रहा है। इस सप्ताह डिवाइडर पर वाहनों के चढ़ने से चार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। गुरुवार देर रात भी एक कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कार चालक महिला को चोटें आई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरबर्टपुर की ओर से आने वाले वाहन बाबूगढ़ चुंगी के पास बने डिवाइडर पर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। दरअसल नगर पालिका विकासनगर क्षेत्र में बाबूगढ़ चुंगी के पास से ही डिवाइडर बने हुए हैं। हरबर्टपुर से यहां तक के करीब दो किमी के दायरे में डिवाइडर नहीं होने के कारण रात में वाहन अक्सर बीच सड़क पर चलते हैं, जिससे वह बाबूगढ़ चुंगी के पास अचानक डिवाइडर से टकरा जाते हैं। स्थानीय निवासी राजीव शर्मा, राहुल शर्मा, लवली, मेहर सिंह, महेश ने बताया कि विकासनगर से हरबर्टपुर तक राजमार्ग पर डिवाइडर बनने चाहिए। डिवाइडर नहीं बनने तक बाबूगढ़ चुंगी के पास साइन बोर्ड लगाया जाना चाहिए, जिससे वाहन चालकों को सचेत रहने की सूचना मिल सके। बताया कि गुरुवार देर रात डिवाइडर पर कार पलटने से महिला गंभीर घायल हो गई थी, जिसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने डिवाइडर पर पलटी कार को सीधा कर सड़क किनारे लगाया। उधर, नगर पालिका अध्यक्ष बॉबी नौटियाल ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच के पूरे हिस्से पर डिवाइडर बनाने का प्रस्ताव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लमगड़ा में कांग्रेस की बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार
Next: महिला से छेड़छाड़ के आरोप के बाद अधेड़ ने बीच सड़क गला रेतकर दी जान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.