Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पाबौ में सीमेंट से भरा ट्रक 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक घायल
  • पौड़ी

पाबौ में सीमेंट से भरा ट्रक 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक घायल

RNS INDIA NEWS 14/04/2025
rns featured image new

पौड़ी। पाबौ क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल चालक का रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल पौड़ी रेफर कर दिया गया।

पाबौ चौकी प्रभारी नवीन पुरोहित के अनुसार ट्रक कोटद्वार से पाबौ की ओर जा रहा था। पाबौ पहुंचने से पहले ही ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में गिर पड़ा। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घायल की पहचान सुदामा सिंह (32) पुत्र कुंवर सिंह, निवासी आमसौड़, दुगड्डा पौड़ी के रूप में हुई है। पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक का फट्टा टूटने के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया। चिकित्सकों के अनुसार चालक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक सखी योजना का लोगों को मिल रहा लाभ
Next: गौरीकुंड में ग्रीष्मकाल के लिए खुले मां गौरामाई मंदिर के कपाट

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.