Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खटीमा में 118 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा में 118 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/04/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात पहेनिया चौराहे के पास से एक आरोपी को 118 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। उसकी बाइक को भी सीज कर दिया गया है। आरोपी बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में बेचने के लिए स्मैक ले जा रहा था। शुक्रवार देर रात एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान पहेनिया चौराहे से गुरुखुड़ा की तरफ जाने वाली सड़क पर एक बाइक सवार को खड़ा देखा। वह पुलिस को देखकर सकपका कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। एसटीएफ निरीक्षक पावन स्वरूप ने बताया कि युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 118.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की बाइक को कब्जे में ले लिया। आरोपी ने अपना नाम गुरुखुड़ा निवासी सोनू राणा बताया। उसने बताया कि वह स्मैक नानकमत्ता से लेकर आया है, जिसको बनबसा, टनकपुर क्षेत्र में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने ले जा रहा था। पूछताछ में अन्य कई ड्रग तस्करों के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर अलग से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल जा रहा है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसटीएफ टीम में एसआई विपिन चंद्र जोशी, एसआई विनोद चंद्र जोशी, एएसआई जगवीर शरण, मनमोहन सिंह, वीरेंद्र चौहान, इसरार अहमद, मोहित जोशी, पुलिस टीम में एसआई विजय बोहरा, देवेंद्र सिंह सिरोला आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिगों से हैवानियत करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Next: विकासनगर और जौनसार में बारिश, फसलों को नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.