Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली डीएम ने परखीं चारधाम यात्रा की तैयारी
  • चमोली

चमोली डीएम ने परखीं चारधाम यात्रा की तैयारी

RNS INDIA NEWS 10/04/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरुवार को कर्णप्रयाग से गौचर तक के यात्रा मार्ग और पड़ावों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा के सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूस्खलन क्षेत्रों के पास पार्किंग स्थल चिन्हित करने के साथ ही यात्रियों के लिए पेयजल, बिजली, शौचालय, और पार्किंग की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने, पानी के टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था करने और होटल एवं लॉज में पानी की नियमित आपूर्ति का पुख्ता इंतजाम करने को कहा। साथ ही, ऊर्जा निगम को भूस्खलन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को स्थिर रखने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर साइनेज लगाने और यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की जानकारी देने का भी आदेश दिया। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को ओवरलोडिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए और यात्रा मार्ग पर टोइंग वैन तैनात करने तथा नियमित चेकिंग शुरू करने का आदेश दिया। यात्रा मार्ग पर खाद्य सामग्री की जांच करते हुए उन्होंने फिट उत्तराखंड अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का सुझाव दिया। डीएम ने अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर अतिक्रमण की पहचान कर जरूरी कार्रवाई करने और हाईवे के आसपास निर्माण कार्यों में धूल उड़ने की स्थिति में नियमित पानी का छिड़काव करने का आदेश दिया। इसके अलावा, आपदा प्रबंधन अधिकारी को हाईवे बंद होने की स्थिति में तीर्थयात्रियों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लोनिवि को बदरीनाथ यात्रा मार्ग के वैकल्पिक मार्गों का निरीक्षण कर उन्हें सुव्यवस्थित करने के आदेश दिए गए। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुलिस अधिकारियों को यातायात को सुचारु बनाए रखने और यात्रा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी इंतजाम करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम राजकुमार पांडे, परियोजना निदेशक आनंद भाकुनी, पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी और पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे भी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरएसएस ने किया रुद्रप्रयाग नगर में पथ संचलन
Next: रायगढ़ के लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.