Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एलटी संवर्ग के 366 शिक्षकों का अंतरमण्डलीय स्थानांतरण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एलटी संवर्ग के 366 शिक्षकों का अंतरमण्डलीय स्थानांतरण

RNS INDIA NEWS 09/04/2025
rns featured image new

  – सहायक अध्यापकों को पहली बार मिला मण्डल परिवर्तन का लाभ
– शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने दी बधाई, कहा, पूरे मनोयोग से करें काम

देहरादून(आरएनएस)।  माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत 366 एलटी संवर्ग के शिक्षकों का अंतरमण्डलीय स्थानांतरण कर दिया गया है। विभाग के अंतर्गत पहली बार सहायक अध्यापक एलटी को मण्डल परिवर्तन का लाभ दिया गया है। जिस पर शिक्षक संगठनों एवं लाभान्वित शिक्षकों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया। वहीं डॉ. रावत ने अंतरमण्डलीय स्थानांतरण होने पर शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी, साथ ही उन्होंने शिक्षकों से नये कार्यक्षेत्र पर पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ छात्रहित में काम करने की अपेक्षा की।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल रंग लाई है। डॉ. रावत के अथक प्रयासों के बाद माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत एलटी संवर्ग के शिक्षकों की वर्षां पुरानी अंतरमण्डलीय स्थानांतरण की मुराद पूरी हो गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक एलटी संवर्ग के 366 शिक्षकों का अंतरमण्डलीय स्थानांतरण कर दिया गया है। जिसमें कुमाऊं मण्डल के 201 तथा गढ़वाल मंडल के 165 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल है। इनमें हिन्दी विषय में दोनों मण्डलों से सामान्य एवं महिला शाखा में 74, अंग्रेजी 61, गणित 51, विज्ञान 32, सामान्य विषय 62, कला 36, व्यायाम 45, गृहविज्ञान 04 और वाणिज्य विषय में एक शिक्षक का स्थानांतरण एक मंडल से दूसरे मंडल में किया गया है। इन सभी शिक्षकों को 15 दिन के भीतर अपने वर्तमान विद्यालय से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। मण्डल परिवर्तन के फलस्वरूप एक मण्डल से दूसरे मण्डल में स्थानांतरित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं नवीन विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अपने नवीन संवर्ग/मण्डल में कनिष्ठतम हो जायेंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने एलटी संवर्ग शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग को मानते हुये उत्तराखंड अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) (संशोधन) सेवा नियमावली-2024 में संशोधन कर अंतरमंडलीय स्थानांतरण का लाभ शिक्षकों को दिया। एलटी संवर्ग के शिक्षकों को सम्पूर्ण सेवा काल में एक बार मंडल परिवर्तन करने का विकल्प दिया है ताकि शिक्षक इच्छित मंडल में अपनी शेष सेवा पूरी कर सके।एलटी शिक्षकों के मण्डल स्थानांतरण पर विभिन्न शिक्षक संगठनों एवं शिक्षकों ने विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया।

एलटी शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर 366 शिक्षकों का मण्डल स्थानांतरण कर दिया है। सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी शिक्षकगण अपने नवीन कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा, मनोयोग और समर्पण के साथ शिक्षण कार्यों में संलग्न रहेंगे तथा राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। – डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम के जल संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाया सिंचाई विभाग ने: महाराज
Next: मोबाइल वैन से चंपावत में तीन दिन बनेंगे पासपोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.