Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खिलाड़ी प्रोत्साहन योजनाओं के लिए फिर खुलेगा ऑनलाइन आवेदन, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शिलान्यास की तैयारी तेज
  • देहरादून

खिलाड़ी प्रोत्साहन योजनाओं के लिए फिर खुलेगा ऑनलाइन आवेदन, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शिलान्यास की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 07/04/2025
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर खोली जाएगी। इन योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च को समाप्त हो चुकी थी, लेकिन सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने निर्देश दिए कि ऐसे खिलाड़ी जो किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर पाए, उन्हें एक और अवसर दिया जाए।

रेखा आर्या ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक खिलाड़ियों को इन योजनाओं का लाभ देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों योजनाओं में पात्र खिलाड़ियों का चयन हर हाल में 30 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाए, ताकि 1 मई से उन्हें प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रोत्साहन राशि भेजी जा सके।

बैठक में खेल मंत्री ने बताया कि राज्य की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना को लेकर आ रही बाधाएं दूर कर ली गई हैं। लैंड ट्रांसफर सहित संबंधित संशोधन केंद्र सरकार को भेज दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस, 29 अगस्त 2025 तक सभी तैयारियां पूरी कर विश्वविद्यालय का शिलान्यास सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान चंपावत में प्रस्तावित गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज की प्रगति और अन्य खेल योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि सभी जिलों के जिला खेल अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक से जुड़े।

वहीं, राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को नगद इनाम देने के लिए मंगलवार को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी होने की संभावना है। खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन खिलाड़ियों से जल्द आवेदन मंगवाकर उनकी नगद इनामी राशि का वितरण सुनिश्चित किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य वन संरक्षक धीरज पाण्डेय ने वनाग्नि सुरक्षा तैयारियों की ली समीक्षा
Next: प्रधानमंत्री की नीतियों से तीस करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले : मुख्यमंत्री

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.