Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्य वन संरक्षक धीरज पाण्डेय ने वनाग्नि सुरक्षा तैयारियों की ली समीक्षा
  • अल्मोड़ा

मुख्य वन संरक्षक धीरज पाण्डेय ने वनाग्नि सुरक्षा तैयारियों की ली समीक्षा

RNS INDIA NEWS 07/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। कुमाऊँ मंडल के मुख्य वन संरक्षक डॉ. धीरज पाण्डेय ने अपने चार दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमवार को बागेश्वर और अल्मोड़ा जनपदों के विभिन्न वन प्रभागों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कौसानी, सोमेश्वर, ताड़ीखेत, देवलीखाल और रातिघाट फायर क्रू स्टेशनों सहित केन्द्रीय लीसा डिपो, पायखम का निरीक्षण किया और वनाग्नि सुरक्षा तैयारियों की गहन समीक्षा की। डॉ. पाण्डेय ने वनाग्नि प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी वनाग्नि काल के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने वन क्षेत्रों में निगरानी के लिए कैमरे लगाने, ड्रोन तकनीक के माध्यम से वनाग्नि पर नजर रखने और प्रभावी मुखबिर तंत्र विकसित करने पर बल दिया ताकि आगजनी की घटनाओं के लिए जिम्मेदार तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि मंडल के समस्त अग्नि प्रहरियों का जीवन बीमा कराया जा चुका है और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। केन्द्रीय लीसा डिपो, पायखम में वनाग्नि से सुरक्षा की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सुरक्षा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। ताड़ीखेत स्थित मॉडल क्रू स्टेशन में डॉ. पाण्डेय ने अग्नि प्रहरियों और फील्ड स्टाफ से संवाद किया और कार्य की गंभीरता तथा संवेदनशीलता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से भी वार्ता की। दौरे के दौरान बागेश्वर वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत के प्रभागीय वनाधिकारी हेम चन्द्र गहतोड़ी, उप प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा चैतन्य काण्डपाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी रानीखेत काकुल पुंडीर, वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत तापस मिश्र, बैजनाथ और सोमेश्वर के वन क्षेत्राधिकारी मनोज लोहनी भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धौलछीना से गुमशुदा नाबालिग हल्द्वानी से सकुशल बरामद
Next: खिलाड़ी प्रोत्साहन योजनाओं के लिए फिर खुलेगा ऑनलाइन आवेदन, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शिलान्यास की तैयारी तेज

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.