Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • 18 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • पिथौरागढ़

18 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/01/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। सीमांत में स्मैक का धंधा जोरों पर है। नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए आ रहे अभियान के तहत 18 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक स्मैक बेचने दिल्ली से पिथौरागढ़ आकर एक होटल में ठहरे थे। उनके पास से इलेक्ट्रानिक तराजू और फाइल पेपर भी बरामद हुआ है। जिले में स्मैक, चरस की तस्करी के मामले बढऩे के साथ ही पुलिस का नशे के खिलाफ चला अभियान भी तेज हो गया है। नए पुलिस कप्तान सुखवीर सिंह द्वारा पुलिस को नशीली वस्तुओं के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्देश के तहत पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार की अगुवाई में एसओजी प्रभारी सुरेश कंबोज की टीम ने मुखबिर से मिली जानकारी पर दो युवकों को 18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा नगर के एक होटल के कमरे में ठहरे 21 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी मकान नंबर 39, गली न. 4 गोविंद विहार करावल नगर उत्तर पूर्वी दिल्ली मूल निवासी ग्राम भाटी गांव पोस्ट बोयल गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ और 19 वर्षीय सागर चावला पुत्र नंद किशोर निवासी वी 702 बुद्ध नगर इंद्रपुरी मध्य दिल्ली को 18 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। दोनों युवकों के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक दिल्ली से पिथौरागढ़ स्मैक बेचने आए थे। इनके कब्जे से इलेक्ट्रानिक तराजू व स्मैक पीने में प्रयुक्त होने वाला फाइल पेपर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ जारी है। इनके माध्यम से जिले में स्मैक का धंधा करने वालों के बारे में भी पता चलने की संभावना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाना बनाते समय लगी घर में आग, एक मवेशी जिंदा जलकर मरा
Next: भगवान श्रीराम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट टैग, जांच में जुटी पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.