Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आयुष्मान योजना से जुड़ी समस्याओं का समय पर हो निस्तारण: डा धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आयुष्मान योजना से जुड़ी समस्याओं का समय पर हो निस्तारण: डा धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 03/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने को बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के आवास पर हुई बैठक में कई अहम विषयों पर आम सहमति बनी। तय हुआ कि सभी पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड योजना के दायरे में लाया जाएगा। सभी निजी अस्पतालों को कर्मचारियों और पेंशनर्स को इलाज सुनिश्चित करना होगा।
बैठक में मौजूद रहे सभी कर्मचारी संगठनों ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष गोल्डन कार्ड की विसंगतियों और इलाज मिलने में पेश आ रही दिक्कतों को उठाया। बताया कि जो पेंशनर्स इस योजना में आने से छूट गए हैं, उन्हें भी लाभ सुनिश्चित कराया जाए। इसके लिए उन्हें गोल्डन कार्ड योजना के दायरे में लाया जाए। इसके लिए उन्हें योजना में जुड़ने का एक और मौका दिया जाए।
कहा कि कई बड़े अस्पताल अभी भी पूरा इलाज सुनिश्चित करा रहे हैं। कुछ ने भुगतान लटकने के कारण इलाज रोक दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी अस्पतालों में इलाज सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके लिए जल्द सभी निजी अस्पतालों के साथ बैठक होगी।
कर्मचारियों ने कहा कि गोल्डन कार्ड में ओपीडी, मेडिकल जांच की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों, पेंशनर्स को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द सभी मांगों का निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार, सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, महा सचिव राकेश जोशी, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रदेश महामंत्री अशोक राज उनियाल, संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन सिंह रावत, फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल, महा सचिव मुकेश बहुगुणा, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एसएस चौहान, संजय भास्कर, वीरेंद्र मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘मियांवाला’ का नाम बदलने पर मियांवाला के लोग नाखुश, नाम न बदलने की गुजारिश की
Next: राशिफल 04 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.