Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड पुलिस में सिपाही ने लिख डाला उपन्यास
  • देहरादून

उत्तराखंड पुलिस में सिपाही ने लिख डाला उपन्यास

RNS INDIA NEWS 03/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड पुलिस में सेवारत यमनोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली निवासी राजकुमार पंवार के उपन्यास अब हुआ सवेरा का विमोचन पिछले दिनों सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में राज्यपाल लेज.(सेनि.)गुरमीत सिंह द्वारा किया गया। राज्यपाल ने राजकुमार पंवार के लेखन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया है। राजकुमार पंवार ने बताया कि उनका यह उपन्यास स्मैक जैसे सूखे नशे की गिरफ्त में आ रही युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए लिखा गया है। यह एक ऐसा नशा है जिसमें माता पिता को पता नहीं लगता कि उनका बेटा नशे की गिरफ्त में आ चुका है। जब बेटा चोरी चकारी, लूटपाट जैसे अपराधों में संलिप्त होता है तब माता पिता को पता चलता है कि उनका बेट ड्रग्स के जाल में फंस चुका है। इसलिए यह उपन्यास किसी भी माता पिता के लिए बेहद जरुरी है। उपन्यास के जरिए उन्होंने बताया कि कैसे स्मैक जैसे नशे से युवाओं को बाहर निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस में रहते हुए उन्होंने अनेक मौकों पर ऐसी घटनाओं को देखा जिसमें शहर में अपराधिक घटनाओं में किस तरह स्मैक के आदि हो चुके युवा जुड़े हुए हैं। आए दिन चोरी, चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे कर अपने परिजनों के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। यहीं सोच कर उन्हें यह उपन्यास लिखने की सोची। उत्तराखंड भाषा संस्थान की अनुदान योजना से उनकी यह पुस्तक प्रकाशित हुई है। पुस्तक विमोचन के मौके पर मौजूद अति विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य वक्ता पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, राजपुर रोड विधायक खजानदास, उत्तराखंड भाषा संस्थान की निदेशक स्वाति भदौरिया, वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष पंत ने भी पुस्तक के शिल्प की प्रशंसा की है। पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पुस्तक के संदर्भ में लिखा है कि लेखक ने पर्वतीय अंचल की सामाजिक, आर्थिक चुनौतियों को उपन्यास के माध्यम से उजागर किया है। उपन्यास सभी श्रेणी के पाठकों के लिए रोचक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निजी स्कूलों की मनमानी पर अभिभावकों ने टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई शिकायतें
Next: इंग्लैंड की महिला का ट्रेन में पासपोर्ट और गहने चोरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.