Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर पंचायत में शामिल किए गए गांवों के ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

नगर पंचायत में शामिल किए गए गांवों के ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 22/01/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। नवगठित नगर पंचायत का कामकाज शुरू होते ही विरोध के स्वर मुखर हो चले हैं। नगर पंचायत में शामिल किए गए गांवों के बाशिंदों का गुस्सा शनिवार को सडक़ पर फूट आया। उन्होंने बाजार में जुलूस निकाला एवं नगर पंचायत कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि वे किसी भी सूरत में नगर पंचायत नहीं चाहते हैं। राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उन्होंने तहसीलदार सतीश बर्थवाल को सौंपा। सुबह गनाई, धुधलिया, फुलई, धुधलिया महर व चांदीखेत समेत आसपास के गांवों के बाशिंदे चांदीखेत पंचायत भवन के पास एकत्र हुए। फिर यहां से नगर पंचायत के विरोध में जुलूस प्रारंभ हुआ। हाथों में बैनर पोस्टर लिए-नहीं चाहिए-नहीं चाहिए, हमें नगर पंचायत नहीं चाहिए. के नारे लगाते हुए बाजार सडक़ से होते हुए वे पंचायत कार्यालय तक पहुंचे। वहां उन्होंने विभिन्न नारों के जरिये नगर पंचायत के खिलाफ आवाज बुलंद की। धरना-प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर पंचायत के गठन को आम जनभावनाओं के खिलाफ बताया गया है। कहा है कि ग्रामीणों की आजीविका कृषि से चलती है। इसलिए जनभावनाओं को देखते हुए नगर पंचायत को निरस्त कर ग्राम पंचायतों का स्वरूप यथावत बनाए जाने की मांग की गई है। जुलूस व धरना-प्रदर्शन के दौरान नगर पंचायत के खिलाफ महिलाओं में भारी आक्रोश देखा गया। दयाल मेहरा, गोकुलानंद, विपिन गिरि, खुशाल सिंह, जगत सिंह, दरवान बिष्ट, महेश सिंह, चंदन सिंह, पूरन गिरि, योगेश पांडे, कुंदन सिंह, हरीश चंद्र, हरीश कैड़ा, रघुवर कैड़ा, पूरन राम, पूरन मेहरा, विक्रम, भगवती, नंदी, बसंती, चंद्रा, गीता, जानकी, नीमा, तारा देवी, विमला, ललिता, पुष्पा, कुंती देवी, कमला, पदमा देवी, गोपुली, शांति, कमला व चंपा देवी समेत भारी संख्या में ग्रामीणों ने भागीदारी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चैंपियन को पार्टी में रखना आखिर बीजेपी की कौन सी मजबूरी : आप
Next: द्यौनाई घाटी की संचार व्यवस्था लडख़ड़ायी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.