Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • चैंपियन को पार्टी में रखना आखिर बीजेपी की कौन सी मजबूरी : आप
  • नैनीताल

चैंपियन को पार्टी में रखना आखिर बीजेपी की कौन सी मजबूरी : आप

RNS INDIA NEWS 22/01/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन पर जमकर हमला बोला। आप प्रवक्ता ने कहा कि प्रणव चैंपियन को पार्टी में रखना आखिर बीजेपी की कौन सी मजबूरी बन गई है। प्रणव समय-समय पर प्रदेश को शर्मसार करते रहते हैं। इसके बावजूद बीजेपी उनके काले चिटठों पर पर्दा डालकर बैठी है। विधायक प्रणव कभी उत्तराखंड की पुलिस को नामर्द कहते हैं, कभी हथियार लहराकर लोगों में डर फैलाते हैं। कभी छात्रों को धमकी देते हैं और कभी पार्टी के ही विधायक को अपशब्द कहते हैं। इन्होंने तो देवभूमि उत्तराखंड और यहां के लोगों को भी अपशब्द कहने से गुरेज नहीं किया। जिसकी वजह से इनको बीजेपी से निष्काषन भी सहना पड़ा। इन सबके बावजूद बीजेपी ने विधायक को कुछ समय में ही माफ करके पार्टी में वापस ले लिया। आप प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी ने गुंडागर्दी करने का इन्हें लाईसेंस दे रखा है। इनके पुराने कारनामे अभी भी जनता नहीं भूली थी कि अब इनका दबंगई का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ये अपने ही यहां काम करने वाले कर्मचारियों के साथ दबंगई दिखा रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में वो कर्मचारी रो रो कर अपनी पीडा सुना रहा है कि प्रणव चैंपियन ने उनके घर में ताले लगवा दिए। अब वो अपने परिवार को लेकर आखिर कहां जाए। वहीं विधायक दलील दे रहे हैं कि, कर्मचारी ने उनके फाईनेंस के काले धंधे में करोंडो की हेराफेरी की है। आप प्रवक्ता ने कहा कि विधायक को पहले तो ये बताना चाहिए, उनके पास करोड़ों की कमाई का जरिया क्या है, कितनी हेराफेरी हुई है। आखिर कानून भी कोई चीज़ है। प्रणव चैंपियन की दंबगई से अधिकारी भी डरे रहते हैं, क्योंकि उनको सरकार से संरक्षण प्राप्त है।
आप पार्टी ये पूछना चाहती है कि विधायक को उनके घर पर कब्ज़ा कर उनको घर से निकालने का अधिकार किसने दिया? क्या चैंपियन ऐसे ही अपने कारनामों से जनता से दबंगई करेंगे? क्या बीजेपी इनके कारनामों पर अपनी आंखें बंद कर बैठती है इनके खिलाफ कोई कार्यवाही क्यूं नहीं करती? आप प्रवक्ता ने कहा, अगर मामले में सरकार ने विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो, आप पार्टी पूरे प्रदेश में इस बड़बोले विधायक के खिलाफ आंदोलन करेगी। आप पार्टी ये मांग करती है कि, सरकार पीडि़त को उसका घर प्रणव चैंपियन से मुक्त करवा कर दे और उसे फौरन पुलिस सुरक्षा दी जाए, क्योंकि चैपियन उस पर हमला भी करवा सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लिंक रोड में जाम की समस्या से निजात दिलाएगी नवनिर्मित पार्किंग
Next: नगर पंचायत में शामिल किए गए गांवों के ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.