Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • सीएचसी बागी में स्टाफ की कमी पर आंदोलन की चेतावनी
  • टिहरी

सीएचसी बागी में स्टाफ की कमी पर आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 01/04/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। सार्वजनिक जनहित मंच ने सीएचसी बागी में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पदों सहित लैब और एक्स रे टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय, सफाईकर्मियों के पदों को भरे जाने की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को ज्ञापन भेजा। तहसीलदार देवप्रयाग सूरजपाल सिंह रावत के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में सीएचसी बागी की चिकित्सा व्यवस्था की खराब स्थिति पर चिंता जताई गई। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश चन्द्र आर्य की अगुवाई में मंगलवार को भरपूर पट्टी के ग्राम पंचायत प्रशासक और महिलाओं ने तहसील मुख्यालय पर सीएचसी बागी में स्टाफ की कमी को लेकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कहा गया कि सीएचसी बागी में पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ और उपकरणों का अभाव है, जिसके कारण मरीजों को श्रीनगर और ऋषिकेश रेफर कर दिया जाता है। यह अस्पताल देवप्रयाग नगर और टिहरी, पौड़ी जिले के चाका, भरपूर, डाण्डा नागराजा, कोट सहित अन्य क्षेत्रों के हजारों की आबादी के लिए एकमात्र चिकित्सा केंद्र है। मंच ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों और स्टाफ के अभाव में गरीब जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बीस दिनों में उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं तो सीएचसी बागी, तहसील मुख्यालय और राजमार्ग पर जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में विनोद टोडरिया, अरविंद जियाल, अनिल सिंह, मीना देवी, राजेश्वरी देवी, दिनेश चौहान समेत अन्य लोग शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीलाधूरा में नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत
Next: जिला आबकारी अधिकारी मिले कार्यालय से नदारद, जिलाधिकारी ने की सर्विस ब्रेक

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.