Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीलाधूरा में नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत
  • अल्मोड़ा

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीलाधूरा में नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत

RNS INDIA NEWS 01/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। शिक्षा सत्र 2025-26 के पहले दिन राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मटीलाधूरा में नव प्रवेशी बच्चों के स्वागत में विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दो नए बच्चों ने विद्यालय में प्रवेश लिया, जिनका शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पान सिंह ने फूलमाला पहनाकर और तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए मिठाइयाँ बांटी गईं और उन्हें शिक्षा की नई यात्रा के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाध्यापक भास्कर जोशी ने बताया कि विद्यालय में लगातार नवाचारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को रोचक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। ‘इंग्लिश एक्सप्रेस’ कार्यक्रम के तहत अंग्रेजी भाषा की समझ विकसित की जाती है, जबकि ‘एआई एवं रोबोटिक्स मिनी लैब’ के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स की बुनियादी शिक्षा दी जाती है। ‘बाल विज्ञान उद्यान’ प्रयोग आधारित शिक्षा को बढ़ावा देता है, जिससे बच्चे प्रयोगों के जरिए विज्ञान को समझ सकें। इसके अलावा, ‘कबाड़ से जुगाड़ क्राफ्ट एक्टिविटी’ के तहत बच्चों में रचनात्मकता विकसित की जाती है, जहां वे अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी सामग्री बनाना सीखते हैं। विद्यालय में ‘ग्वाला लाइब्रेरी’ भी स्थापित की गई है, जो रोचक कहानियों और चित्रकथाओं के माध्यम से बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करती है। भास्कर जोशी ने कहा कि पलायन के कारण गांवों में छोटे बच्चों की संख्या घट रही है, क्योंकि परिवार बेहतर सुविधाओं की तलाश में शहरों की ओर जा रहे हैं। इसके बावजूद, विद्यालय में नवाचारी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे अभिभावकों में जागरूकता बढ़ी है और वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहकारिता विभाग को मिले छह सहायक निबंधक
Next: सीएचसी बागी में स्टाफ की कमी पर आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.