Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • फरार हुई युवती प्रेमी के साथ बरामद, परिजनों संग जाने से किया साफ इनकार
  • नैनीताल

फरार हुई युवती प्रेमी के साथ बरामद, परिजनों संग जाने से किया साफ इनकार

RNS INDIA NEWS 21/01/2021
rns featured image new

नैनीताल। बीते दिनों फरार हुई युवती को पुलिस ने हल्द्वानी में प्रेमी के साथ धर लिया। परिजनों के दबाव पर पुलिस ने युवती को मजिस्ट्रेट की न्यायालय में पेश किया, जहां युवती द्वारा परिजनों के साथ जाने से इनकार और प्रेमी के साथ जाने की मंशा के बाद उसे प्रेमी के साथ भेज दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नगर के समीप भूमियाधार क्षेत्र की युवती बीते दिनों अपने घर से फरार हो गई थी। देर शाम तक जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद युवती के परिजन जनप्रतिनिधियों के साथ तल्लीताल थाने पहुंचे, जहां युवती की गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती की खोजबीन शुरू कर दी। पूरी रात खोजबीन के बाद गुरुवार को युवती के राजपुरा हल्द्वानी क्षेत्र में अपने प्रेमी के साथ होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने उसे वहां से बरामद कर लिया। एसओ विजय मेहता ने बताया कि युवती को कोर्ट में पेश कर उसके बयान दर्ज किए गए। युवती ने परिजनों के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने से 5 की मौत
Next: महिलाओं के अंतर्वस्त्र चोरी करने वाला युवक को पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.