Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दिवंगत राजीव मोहन को पुलिस मुख्यालय में दी श्रद्धांजलि
  • देहरादून
  • नैनीताल

दिवंगत राजीव मोहन को पुलिस मुख्यालय में दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 21/01/2021
rns featured image new

देहरादून। अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल के पद पर तैनात रहे राजीव मोहन के निधन पर आज पुलिस मुख्यालय में उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस में उनके द्वारा दिये गये अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया। स्व. राजीव मोहन विगत 29 दिसंबर 2020 से कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित थे तथा प्राथमिक उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचाराधीन थे। परंतु कोरोना संक्रमण से उनकी स्थिति अत्यधिक गंभीर होने के कारण डॉक्टरों के परामर्श अनुसार वे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन थे। स्व. राजीव मोहन कोरोना संक्रमण से लगभग 21 दिन तक एक योद्धा की तरह लड़ते हुए 19 जनवरी 2021 को वीरगति को प्राप्त हुये। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि हम स्व. राजीव मोहन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में सबसे बड़ा बलिदान दिया। इस कठिन समय में स्व. राजीव मोहन की अनुकरणीय सेवाएं हमेशा याद रखी जाएगी। उत्तराखण्ड पुलिस उनके व उनके स्वजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं उनके स्वजनों को इस दु:खद घड़ी का सामना करने की शत्तिफ प्रदान करें। कोविड के विरूद्ध इस लड़ाई में उत्तराखण्ड पुलिस के दो हजार कर्मी संक्रमित हुए हैं, जिनमें से कुल 07 कर्मियों की मृत्यु हुई है। किसी राजपत्रित अधिकारी की कोविड से हुई यह पहली मृत्यु है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आइपीएल में खेलेंगे उत्तराखंड के खिलाड़ी
Next: केन्द्र सरकार हैदराबाद में टीका परीक्षण एवं प्रमाणन प्रयोगशाला स्थापित करने पर करें विचार : नायडू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.