Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एक दिन की सीएम बनेगी हरिद्वार की सृष्टि
  • उत्तराखंड

एक दिन की सीएम बनेगी हरिद्वार की सृष्टि

RNS INDIA NEWS 21/01/2021
02- (6)

देहरादून। हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी बालिका दिवस पर 24 जनवरी को एक दिन की मुख्यमंत्री बनेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इसकी मंजूरी दे दी है। बतौर सीएम सृष्टि उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी। विभागों के अधिकारी योजनाओं को लेकर पांच-पांच मिनट की प्रेजेंटशन देंगे। कार्यक्रम में अफसर मौजूद रहें, इसके लिए उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने बताया कि कार्यक्रम विधानसभा भवन में दोपहर 12 से तीन बजे तक होगा। नेगी ने बताया कि आयोग ने बाल विधानसभा गठन किया है। हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी इस समय बाल विधानसभा की सीएम है। इसका उद्देश्य बालिकाओं का सशक्तिकरण करना है। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता डोबरा-चांठी पुल, पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होम स्टे योजना, उरेडा निदेशक सोलर विकास कार्य, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सूर्यधार झील निर्माण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक पोषण अभियान व आंगनबाड़ी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण महानिदेशक अटल आयुष्मान योजना। 108 एंबुलेंस, माध्यमिक शिक्षा के निदेशक अटल आदर्श विद्यालय, राजधानी सामान्य प्रशासन सचिव गैरसैंण के विकास कार्यों, ग्राम्य विकास विभाग के निदेशक ग्राम्य विकास की योजनाओं, डीएम देहरादून स्मार्ट सिटी, उद्योग विभाग के आयुक्त पर्यटन एवं उद्योग व डीजीपी पुलिस के अभियानों पर पांच-पांच मिनट का पे्रजेंटेशन देंगे।
कौन हैं सृष्टि गोस्वामी: सृष्टि गोस्वामी हरिद्वार जिले के दौलतपुर गांव रहने वाली हैं। वह बीएसएम पीजी कॉलेज रुडक़ी में बीएससी एग्रीकल्चर सातवें सेमेस्टर की छात्रा हैं और अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कई कार्यक्रमों में भाग ले चुकी हैं। मई 2018 वह उत्तराखंड बाल विधानसभा की मुख्यमंत्री बनीं। सृष्टि के पिता प्रवीन व्यापारी हैं और मां सुधा गोस्वामी गृहणी है। एक दिन का सीएम बनने का अवसर मिलने से सृष्टि उत्साहित हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आर्मी के फर्जी आई-कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
Next: पेंशन कटौती से सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन आक्रोशित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.