Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शराब की दुकान के विरोध में क्रमिक अनशन, रामायण पाठ के साथ शुरू हुआ नौवां दिन
  • अल्मोड़ा

शराब की दुकान के विरोध में क्रमिक अनशन, रामायण पाठ के साथ शुरू हुआ नौवां दिन

RNS INDIA NEWS 28/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। बिनसर महादेव धाम के निकट सोनी देवलीखेत और जालिखान में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में चल रहे क्रमिक अनशन का नौवां दिन अखंड रामायण पाठ के साथ शुरू हुआ। कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन के महासचिव दीपक करगेती के समर्थन में पहुंचे युवाओं ने अनशन स्थल पर रामायण पाठ किया, जिसके बाद सभी अनशनकारियों को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए विशेष प्रार्थना भी की गई। दीपक करगेती ने कहा कि “नशा हटाओ, पहाड़ बचाओ” का नारा देने वाले रानीखेत के विधायक अब शराब के ठेके खुलवाने में लगे हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में उनके इशारे पर जगह-जगह शराब के ठेके खोले जा रहे हैं। क्षेत्र की माताएं खुद को इस दोहरे व्यवहार से ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बीते तीन वर्षों में क्षेत्र में शराब तस्करों का बोलबाला काफी बढ़ गया है। प्रशासन की नाक के नीचे विधानसभा क्षेत्र में तस्करों की गैंग सक्रिय है। पंचायत चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में शराब की तस्करी और अधिक बढ़ने की आशंका है। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए और जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। ग्राम प्रधान विक्रम उपाध्याय ने कहा कि सोनी देवलीखेत पवित्र बिनसर धाम क्षेत्र का हिस्सा है, जहां पर्यटन को बढ़ावा देने की आवश्यकता थी ताकि ग्रामीणों को रोजगार मिल सके। लेकिन सरकार इस क्षेत्र में नशे का कारोबार शुरू कर ग्रामीणों को बर्बादी की ओर धकेल रही है। युवा तरुण उपाध्याय ने कहा कि पहाड़ों में गांव-गांव से पलायन चरम पर है, लेकिन इसके समाधान के लिए सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है। इसके विपरीत, शराब नीति हर गांव तक पहुंचा दी गई है। आंदोलन को समर्थन देने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित पांडे, जगदीश उप्रेती, कैलाश उप्रेती, हिमांशु आर्या और जिला पंचायत सदस्य शोभा रौतेला सहित कई लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत बैठक आयोजित
Next: बेटियों को दीजिए आत्मनिर्भर बनने की सीख : रेखा आर्या

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.