Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रिहैब सेंटर में फूड पॉइजनिंग से 22 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, दो की मौत
  • राष्ट्रीय

रिहैब सेंटर में फूड पॉइजनिंग से 22 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, दो की मौत

RNS INDIA NEWS 27/03/2025
rns featured image new

लखनऊ। मोहन रोड स्थित प्रदेश सरकार द्वारा अनुदानित निर्वाण रिहैब सेंटर में मंगलवार को मानसिक रूप से कमजोर 22 किशोर-किशोरियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को तुरंत लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक किशोरी ने मंगलवार को तथा एक अन्य ने बुधवार को दम तोड़ दिया। पांच बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 15 का इलाज जारी है।

प्राथमिक जांच में फूड प्वाइजनिंग और पानी में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि सभी बच्चों में डिहाइड्रेशन के लक्षण थे। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत के सटीक कारणों का पता चल सके। वहीं, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सेंटर से भोजन एवं पानी के 10 नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए फास्ट ट्रैक लैब भेजा गया है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि लापरवाही साबित होती है, तो संस्था के संचालक व अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दही-खिचड़ी से बिगड़ी तबीयत?
मंगलवार सुबह सेंटर में रहने वाले कुछ बच्चों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। थोड़ी ही देर में 12 किशोर और 10 किशोरियों की हालत गंभीर हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, किशोरियों को दही और खिचड़ी परोसी गई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। यह जांच का विषय है कि सामान्य आहार से इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की हालत कैसे बिगड़ी। सेंटर में कुल 146 बच्चे निवास कर रहे हैं, जिससे इस घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

(आरएनएस)

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉ रमेश सिंह पाल प्रतिष्ठित भारतीय साहित्य पुरस्कार से सम्मानित
Next: मानसिक तनाव में पिता ने चार मासूमों की हत्या कर खुद की जीवनलीला समाप्त की

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर
  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.