Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • ऐतिहासिक ऊंचाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 50 हजार के पार, निवेशकों को हुआ 1.40 लाख करोड़ का फायदा
  • अर्थ जगत
  • बाजार

ऐतिहासिक ऊंचाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 50 हजार के पार, निवेशकों को हुआ 1.40 लाख करोड़ का फायदा

RNS INDIA NEWS 21/01/2021
rns featured image new

मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों से घरेलू शेयर बाजार की शानदार शुरुआत हुई। जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनने से अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। इसका असर ग्लोबल मार्केट के साथ घरेलू बाजार पर भी पड़ा। सेंसेक्स पहली बार 50,000 के पार पहुंचने में कामयाब रहा है। वहीं, निफ्टी 14,700 के पार चला गया। तीसरी तिमाही में कंपनियों के बेहतर नतीजे, जो बाइडेन का अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण जैसे फैक्टर्स से मार्केट में तेजी आई है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 50,126.73 का ऑलटाइम हाई बनाया। 10 महीने में दोगुना हुआ सेंसेक्स- मार्च में अपने 25638 के निचले स्तर से सेंसेक्स केवल 10 महीने में करीब दोगुना हुआ है। हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, इंफोसिस शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला है। गुरुवार को बाजार में शानदार उछाल से कुछ ही मिनटों में निवेशकों को 1.40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा हुआ है।
सेंसेक्स आज पहली बार 50,000 के ऐतिहासिक लेवल से ऊपर खुला। जो बाइडेन के अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने और ग्लोबल मार्केट से घरेलू शेयर बाजार को सपोर्ट मिला। दिग्गज शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी आई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.62 फीसदी बढ़ा है। वहीं, बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.60 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

निवेशकों को हुआ 1.40 लाख करोड़ रुपए का फायदा

बाजार में ऐतिहासिक तेजी का फायदा निवेशकों को हुआ। कुछ ही मिनटों के कारोबार में उनकी दौलत 1.40 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ गई। दरअसल, बुधवार को बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 1,97,70,572.57 करोड़ रुपए था, जो गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 1,35,552 करोड़ रुपए बढक़र 1,99,06,124.57 करोड़ रुपए हो गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लूट का विरोध करने पर 85 वर्षीय पुजारी की हत्या
Next: मिस्त्री व ड्राइवर चला रहे थे जाली नोट, एसटीएफ ने चार को पकड़ा

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.