Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु कर लें तैयारी, 14 अप्रैल से शुरू होगी प्री-पंजीकरण
  • राष्ट्रीय

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु कर लें तैयारी, 14 अप्रैल से शुरू होगी प्री-पंजीकरण

RNS INDIA NEWS 27/03/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। अमरनाथ यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। इस साल की धार्मिक यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण 14 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं।
पवित्र गुफा का प्रबंधन करने वाले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने बताया कि यात्रा परमिट का पंजीकरण और जारीकरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
यात्रा के लिए 13 वर्ष से कम, 75 वर्ष से अधिक आयु और 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिला का पंजीकरण नहीं होगा।
श्राइन बोर्ड के मुताबिक, इस साल दक्षिण कश्मीर में श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई, 2025 को पहलगाम और बालटाल से एक साथ शुरू होगी।
कुल 38 दिनों तक चलने वाली यात्रा 9 अगस्त, 2025 को समाप्त होगी। पंजीकरण अधिकारी बालटाल मार्ग के लिए बालटाल तथा पहलगाम मार्ग के लिए पहलगाम अंकित यात्रा परमिट जारी करेंगे।
प्रत्येक श्रद्धालु का पंजीयन शुल्क 150 रुपये है। यात्रा से पहले रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडी कार्ड लेना जरूरी होगा।
बोर्ड और सरकार की ओर से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की व्यवस्था होगी और दोनों मार्गों पर सामुदायिक लंगर चलाया जाएगा।
दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित 3,880 मीटर ऊंचे अमरनाथ गुफा की यात्रा के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना संभालेगी।
यह यात्रा हर साल 45-60 दिनों तक चलती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। यात्रा पहलगाम मार्ग से 48 किलोमीटर और बालटाल से 14 किलोमीटर की होती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 27 मार्च
Next: रिटायर्ड शिक्षिका से 10 लाख रुपये हड़पने के आरोपियों पर होगा केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.