Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गांजा तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 1.45 लाख का गांजा बरामद
  • अल्मोड़ा

गांजा तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 1.45 लाख का गांजा बरामद

RNS INDIA NEWS 26/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया, जो पिट्ठू बैग में करीब 1.45 लाख रुपये कीमत का गांजा ले जा रहा था। पुलिस ने युवक को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। मामला मंगलवार का है, जब सल्ट पुलिस की टीम नैल तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिया पर एक युवक पिट्ठू बैग के साथ खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को संदेह हुआ तो युवक से बैग में रखे सामान के बारे में पूछताछ की गई। पहले तो उसने बहाने बनाए और कपड़े होने की बात कही, लेकिन जब बैग की तलाशी ली गई तो उसके अंदर 5.825 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मुरादाबाद निवासी चमन सिंह के रूप में हुई, जो सराईखेत से गांजा खरीदकर मुरादाबाद ले जा रहा था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह इसे ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था और खुद भी नशे का आदी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सल्ट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यहाँ पुलिस टीम में अपर निरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, कांस्टेबल रवि प्रताप और नरेंद्र सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एल आर साह सड़क सुधार की मांग को पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन
Next: धामी सरकार की मदरसों पर कार्रवाई से हरीश रावत नाराज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.