Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • ज्योतिर्मठ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील दिवस
  • चमोली

ज्योतिर्मठ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील दिवस

RNS INDIA NEWS 25/03/2025
rns featured image new

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकातयों का समय से निस्तारण करने के दिए निर्देश

चमोली(आरएनएस)। नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ में मंगलवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से बिजली, पानी, सड़क और बंदर-लंगूरों की शिकायतें दर्ज की। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अधिकतर समस्याओं का मौके पर निस्तारण करते हुए। जनता की शेष समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों की शिकातयों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय के भीतर समाधान करने के भी निर्देश दिए।
नगर पालिका ज्योतिर्मठ के सभागार में आयोजित तहसील दिवस में सुनील वार्ड में पानी की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने जल संस्थान और जल निगम को शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के साथ ही शुद्ध पेयजल सप्लाई को लेकर क्लोरिनेशन करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की ओर से घोसी तोक में पुलिया न होने से आवाजाही में परेशानी होने की बात कही गई। जिस पर जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को जिला योजना में प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने वन विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों को बंदर पकड़े का अभियान चलाते हुए बंदर और लंगूरों से हो रही समस्या का समाधान करने, समाज कल्याण विभाग को आधार कार्ड शिविर आयोजित कर सुगमता से ग्रामीणों के आधार कार्ड बनवाने और नगर में नशे के बढ़ते चलन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस और आबकारी अधिकारी को औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एक महिला की ओर से बच्चे के मानसिक बीमारी के उपचार की गुहार लगाई गई। जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को मामले में कार्रवाई करते हुए बच्चे का उपचार मानसिक चिकित्सालय सेलाकुई से करवाने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की मांग पर लोनिवि को बड़गांव से औली सड़क का सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।
नगर के सुरक्षा कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि नगर में नए कार्य शुरू करने को लेकर एनडीएमए द्वारा प्रस्ताव एमएचए को भेजे गए हैं। साथ ही उन्होंने इस दौरान सिचांई विभाग को विष्णु प्रयाग से डेरा पुल तक स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने, बीआरओ को ज्योतिर्मठ के जीरो बैंड से गोरंग तक क्रेश वैरियर लगाने, विष्णु प्रयाग पैदल पुल का प्रस्ताव शासन को भेजने व उरेड़ा के अधिकारियों को औली में सोलर लाइट लगवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिला अधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, परियोजना निदेशक आनंद सिंह डीएफओ नंदा देवी बीबी मार्तोलिया सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पथरी में गौकशी करने पर दंपति और बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मार्ग पर कूड़ा डंपिंग जोन का विरोध

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.