Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कांग्रेस ने गिनाईं धामी सरकार की तीन साल की नाकामियां
  • ऊधम सिंह नगर

कांग्रेस ने गिनाईं धामी सरकार की तीन साल की नाकामियां

RNS INDIA NEWS 24/03/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  कांग्रेस ने धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर उसे पूरी तरह विफल करार देते हुए कड़ा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य में सिर्फ भाजपा नेताओं का विकास हो रहा है, जबकि आम जनता, किसान, व्यापारी और बेरोजगार खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि धामी सरकार तीन साल के कार्यकाल की झूठी वाहवाही लूटने के लिए करोड़ों रुपये प्रचार में बहा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। महिलाओं और दलितों का उत्पीड़न बढ़ा है। पुलिस प्रशासन भाजपा नेताओं के इशारों पर काम कर रहा है। खनन और आबकारी घोटाले चरम पर हैं। महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि सरकार “सेवा दिवस” के नाम पर जनता के टैक्स की गाढ़ी कमाई को लुटाने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य भ्रष्टाचार का मॉडल बन चुका है और अब रिश्वतखोरी गूगल पे और पेटीएम के जरिए हो रही है। खनन और शराब माफिया को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने सरकार पर किसानों और व्यापारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ। शराब सस्ती कर दी गई है, लेकिन डीजल, बिजली और खाद के दाम आसमान छू रहे हैं। हाईवे निर्माण के चलते सैकड़ों छोटे व्यापारियों को उजाड़ दिया गया और पुनर्वास के नाम पर लाखों रुपये मांगे जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि सरकार की नीतियों से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है और 2027 के चुनाव में बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार के झूठे वादों और खोखली घोषणाओं से गुमराह नहीं होगी। प्रेसवार्ता में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस मोनिका ढाली, ममता रानी पूर्व मेयर प्रत्याशी, सतीश राजपूत, निसार खान मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विश्व क्षयरोग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
Next: कैश कांड में घिरे जस्टिस वर्मा से सभी न्यायिक कार्य वापस लिए गए, हाईकोर्ट ने जारी किया सर्कुलर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.