Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी में छात्र की मौत पर बैठाई जांच
  • देहरादून

मसूरी में छात्र की मौत पर बैठाई जांच

RNS INDIA NEWS 18/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मसूरी स्थित वाइनबर्ग एलेन में छात्र की मृत्यु की उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जांच बैठा दी है। आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना ने डीएम, एसएसपी, सीएमओ और मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग की अध्यक्ष, डॉ. गीता खन्ना ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि एक मेडिकल टीम का गठन किया जाए। यह टीम बच्चे के डूबने और उसके तत्पश्चात दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) एवं अन्य सुविधाओं की जांच करेगी। साथ ही स्कूल के अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता, सुरक्षा कर्मियों, लाइफ गार्ड्स की तैनाती एवं उनमें प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), लाइफ सपोर्ट और सीपीआर देने की क्षमता का भी मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 मार्च को सरकार के आदेश के बावजूद स्कूल बंद नहीं किया गया था, इस मामले की भी रिपोर्ट ली जा रही है। पिछले साल हल्द्वानी के एक विद्यालय के छात्र की बरेली के पार्क में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद आयोग ने सरकार को पत्र लिखकर शिक्षा विभाग एवं पर्यटन विभाग को सूचित किया था कि सभी एडवेंचर स्पोर्ट्स स्थलों एवं विद्यालयों में कम से कम 30 प्रतिशत स्टाफ को सीपीआर प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य किया जाए। ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में वे केवल बच्चे को लेकर भागने के बजाय त्वरित उपचार प्रदान कर सकें। इसकी भी जांच की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शालिनी उत्तरकाशी और आकाश जोशी पौड़ी के नए एसडीएम
Next: ड्रम में सील था हत्या का राज, पत्नी और प्रेमी ने रची थी साजिश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.