Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम हुआ शुरू
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम हुआ शुरू

RNS INDIA NEWS 17/03/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ पैदल मार्ग में बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। डीडीएमए लोनिवि द्वारा 50 मजदूरों की टीम को लिंचौली से ऊपर भेज दिया गया है जो रास्ते में टूटे ग्लेशियरों की बर्फ हटाते हुए आगे बढ़ेंगे। जल्द ही मजदूरों की एक और टीम पैदल मार्ग में बर्फ हटाने भेजी जाएगी। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशों पर आगामी केदारनाथ यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन आर्थिरिटी लोनिवि द्वारा विभागीय 50 मजदूरों की टीम को 16 किमी पैदल मार्ग में बर्फ हटाने के लिए भेज दिया गया है। यह टीम छोटी लिंचौली से आगे बर्फ हटाने में जुट गई है। हालांकि खराब मौसम के चलते पहले ही दिन टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व प्रशासन और लोनिवि द्वारा केदारनाथ पैदल मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया गया जिसके बाद बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनय झिंक्वाण ने बताया कि सोमवार को 50 मजदूर लिंचौली भेज दिए गए हैं जो बर्फ हटाने में जुट गए हैं। जल्द ही एक और 50 मजदूरों की टीम को बर्फ हटाने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पैदल मार्ग में सभी ग्लेशियर प्वाइंट पर ग्लेशियर टूटें हैं। इन्हें साफ करते हुए पैदल मार्ग की बर्फ हटाकर टीम आगे बढ़ती जाएगी। इधर, लगातार खराब मौसम के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग में कार्य करना किसी चुनौती से कम नहीं है। समय समय पर बारिश और बर्फबारी के चलते मजदूरों को दिक्कतें भी उठानी पड़ रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी के राठ क्षेत्र पहुंचे ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ
Next: अपनी रूचि के अनुसार विषय चुनें विद्यार्थी, बनें अच्छे नागरिक: कुलपति प्रोफेसर बिष्ट

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.