Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उपनल कर्मियों और अतिथि शिक्षकों को नियमित करे सरकार: रावत
  • देहरादून

उपनल कर्मियों और अतिथि शिक्षकों को नियमित करे सरकार: रावत

RNS INDIA NEWS 16/03/2025
harish rawat

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर उपनल कर्मियों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार को बड़ा दिल दिखाते हुए सुप्रीम कोर्ट की ओर से सुझाए गए फार्मूले के अनुसार उपनल कर्मियों और अतिथि शिक्षकों को नियमित करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने खेल और युवा कल्याण विभाग के एकीकरण के राज्य सरकार के प्रस्ताव का विरोध किया है। मीडिया को जारी बयान में पूर्व सीएम रावत ने कहा कि भाजपा सरकार खेल और युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के एकीकरण में अपनी शक्ति और सामर्थ्य लगाने की बेफिजूल कोशिश कर रही है। इसके बजाय राज्य सरकार को चाहिए कि वह अपनी क्षमता का उपयोग करते हुए उपनल कर्मियों और अतिथि शिक्षकों की सेवाओं के नियमितीकरण की दिशा में काम करे। उन्होंने कहा कि अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने एक फैसले में सरकार को इसका रास्ता दिखा दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार को खेल और युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग को पूर्व की भांति अलग-अलग ही रहने देना चाहिए। क्योंकि सभी के कार्य अलग-अलग हैं और रूपरेखा भी अलग-अलग है। दोनों के विलय से खेल विभाग अपने उद्देश्यों की पूर्ति से दूर होता जाएगा। उन्होंने कहा कि बजाए विभागों के विलय के सरकार प्रदेश में 60 हजार के करीब जो सरकारी पद रिक्त पड़े हैं, सरकार को चाहिए कि बड़े स्तर पर भर्ती अभियान चलाए और इसके लिए वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेस्टोरेंट में आग लगाने मामले में लापरवाही पर कोतवाल को हटाया
Next: त्योहारों, धार्मिक यात्राओं के नाम पर नफरत फैला रही भाजपा: कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.