Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ओवरलोडिंग रोकने के लिए चला सघन चेकिंग अभियान
  • अल्मोड़ा

ओवरलोडिंग रोकने के लिए चला सघन चेकिंग अभियान

RNS INDIA NEWS 16/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि त्योहार मनाकर लौट रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। पर्वतीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौट रहे हैं, जिससे वाहनों में ओवरलोडिंग की संभावना बढ़ जाती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसी क्रम में रविवार को जनपद पुलिस द्वारा व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अल्मोड़ा पुलिस ने हर वाहन की गहन जांच की और उसमें बैठी सवारियों की गिनती की। साथ ही, यात्रियों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों की शिकायत पुलिस से करने की अपील की गई। चेकिंग के दौरान लोधिया बैरियर पर 30 यात्री क्षमता की बस में 38 यात्री मिले। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने चालक का मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोर्ट चालान किया और उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई। अतिरिक्त यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य तक भेजा गया। वहीं, थाना लमगड़ा क्षेत्र में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे एक बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए उसका वाहन सीज कर दिया गया। अभियान के तहत कुल 100 लोगों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। अल्मोड़ा पुलिस का यह सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मढ़ी चौरास-जाखणी पेयजल योजना जल्द होगी पूरी
Next: खौफनाक : तीन बच्चों की हत्या के बाद शख्स ने की खुदकुशी, इलाके में दहशत का माहौल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.