Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नहरों के किनारे किया अतिक्रमण हटेगा
  • नैनीताल

नहरों के किनारे किया अतिक्रमण हटेगा

RNS INDIA NEWS 14/03/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  नहरों पर किया अतिक्रमण जल्द हटेगा। इसके लिए सिंचाई विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। अतिक्रमण हटाए जाने से नहरों के सुधारीकरण के साथ ही खेतों के लिए भेजे जाने वाले पानी की सप्लाई बेहतर होगी। इसके लिए विभाग ने अतिक्रमण को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। गौला बैराज से सिंचाई विभाग नहरों की मदद से किसानों के खेतों तक फसलों की सिंचाई को पानी सप्लाई करता है। लेकिन कई जगहों पर नहर किनारे अतिक्रमण किए जाने से नहरों का सुधारीकरण कार्य करना मुश्किल हो गया है। इससे खेतों के लिए जरूरी पानी बर्बाद हो जाता है। जिससे किसानों के साथ ही विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इसके समाधान के लिए सिंचाई विभाग कार्रवाई करने जा रहा है। अतिक्रमण को चिह्नित कर जल्द ही इसे हटाने के लिए नोटिस भेजे जाएंगे। अतिक्रमण नहीं हटाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला ने बताया कि नहर की भूमि पर अतिक्रमण चिह्नित किए जाने के लिए विभागीय कार्मिकों को निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागवानों को कराया जाए सेब प्रशिक्षण ट्रेनिंग सेंटर हिमाचल का भ्रमण
Next: जौनसार-बावर के ग्रामीणों को तीन साल से नहीं मिली माफी की लकड़ी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.