Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • रघुनाथ कीर्ति परिसर में महिलाओं की स्थिति की समीक्षा की
  • टिहरी

रघुनाथ कीर्ति परिसर में महिलाओं की स्थिति की समीक्षा की

RNS INDIA NEWS 13/03/2025
rns featured image new

स्त्री और पुरुष एक सिक्के के दो पहलू: रक्षा

नई टिहरी(आरएनएस)।   रघुनाथ कीर्ति परिसर में महिला शक्ति को समर्पित सप्ताह के समापन पर भारत में प्राचीन से लेकर वर्तमान तक महिलाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। महिलाओं की स्थिति पर वक्ताओं ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही नारी पूजनीय रही है, किंतु आततायियों से नारी की रक्षा के नाम पर यहां सती प्रथा व बालविवाह जैसी कुरीतियां पनपीं। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में महिला शक्ति सप्ताह का आरंभ 8 मार्च को महिला दिवस पर पर्वतारोही व केंद्रीय संस्कृत विवि की ब्रांड एम्बेसडर पद्मश्री संतोष यादव द्वारा किया गया था। समापन समारोह की मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी हिंडोलाखाल डॉ रक्षा रतूड़ी ने कहा कि भारत में महिला-पुरुष समानता के नाम पर नारीवादी सोच समाज के लिए घातक है। सच यह है कि स्त्री और पुरुष दोनों एक सिक्के को दो पहलू हैं, दोनों इस सृष्टि और समाज के लिए बराबर महत्त्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण सही मायनों में महिला की आत्मनिर्भरता और सर्वांगीण विकास में है। डॉ राधा ने कहा कि आज समाज में तलाक की घटनाओं का बढ़ना चिंताजनक है। तलाक महिला-पुरुष के सुकून को ही नहीं छीनता, बल्कि उनके बच्चों के जीवन को भी नारकीय बनाता है। इस पर जागरूकता की जरूरत है। कार्यक्रम अध्यक्ष परिसर निदेशक प्रो पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने कहा कि जिस दिन समाज में पूर्ण रूप से महिला-पुरुष में समानता हो जाएगी। उस दिन समाज में हर तरह का भेदभाव समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हर कार्य में स्त्री की भूमिका सदा प्रमुख बनी रहेगी।
डॉ वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने पलायन से जुड़ी गढ़वाली कविता का पाठ किया। वहीं डॉ श्रीओम शर्मा ने सनातनी मूल्यों की रक्षा का आह्वान किया। जबकि छात्रा ममता सुयाल, गीतांजलि पंत, छात्र अभिषेक पाठक, अभिषेक गौड़ आदि ने नारी सशक्तिकरण की रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर परिसर की ‘उत्तमा’ पत्रिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर सह निदेशिका प्रो चौद्रकला आर कोंडी, डॉ शैलेन्द्र नारायण कोटियाल, डॉ सुशील प्रसाद बडोनी, अंकुर वत्स, डॉ जनार्दन सुवेदी, डॉ सुमिति सैनी, डॉ सुमन रावत, डॉ रश्मिता, डॉ अनिल कुमार, डॉ अमंद मिश्र, डॉ दीपक कोठारी, डॉ दीपक पालीवाल ,रजत गौतम छेत्री, डॉ रवींद्र उनियाल, डॉ अरविन्द सिंह गौर, पंकज कोटियाल, किशोरी राधे, डॉ ब्रह्मानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सर्विलांस लॉ एंड आर्डर, मजिस्ट्रेट का प्रथम दायित्व :  डीएम
Next: देहरादून हिट एंड रन केस का आरोपी गिरफ्तार, हादसे के बाद भाग गया था दिल्ली

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.