Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती को बताई समस्याएं
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती को बताई समस्याएं

RNS INDIA NEWS 13/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती के अल्मोड़ा आगमन पर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों और शिक्षकों ने पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। डॉ. मुकुल सती ने अंतरमंडलीय स्थानांतरण के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि विभाग शीघ्र ही इस मामले में अपना पक्ष माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगा। शिक्षकों की पदोन्नति के संबंध में उन्होंने कहा कि पदोन्नति न हो पाने के कारण शिक्षक वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत हैं। इस स्थिति में शिक्षकों की सहमति से समाधान का मार्ग निकालकर पदोन्नति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का भी आश्वासन दिया। इससे पूर्व, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. सती एवं उनकी पत्नी मीरा सती का कर्मचारियों और शिक्षकों द्वारा पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष पुष्कर भैंसोड़ा, राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भारतेंदु जोशी, जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल सहित हीरा सिंह बोरा, मीनाक्षी जोशी, राजू महरा, नितेश काण्डपाल, कैलाश रावत, अजरा परवीन, किशन खोलिया, दीप पाण्डे, पंकज टम्टा, बीडी पाण्डे, देवेश बिष्ट, तारा बिष्ट, सवित जनौटी, गोपाल मेहता आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सलेमपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य रुकवाया
Next: जीवन में लक्ष्य का निर्धारण कर सफलता प्राप्त करें बच्चे : प्रेमा बिष्ट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.