Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, नाबालिग बरामद
  • अल्मोड़ा

पॉक्सो एक्ट का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, नाबालिग बरामद

RNS INDIA NEWS 12/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। शिवरात्रि के अवसर पर सोमेश्वर में मेला देखने गई एक नाबालिग बालिका के लापता होने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया है और उसे बहला-फुसलाकर भगाने वाले युवक को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 28 फरवरी को सोमेश्वर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भतीजी के 26 फरवरी को शिवरात्रि मेला देखने के लिए सोमेश्वर जाने और घर वापस न लौटने की सूचना दी। इस शिकायत के आधार पर थाना सोमेश्वर में एफआईआर दर्ज की गई। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 140(3) बीएनएस और पोक्सो अधिनियम की धाराओं 16/17 के तहत पंजीकृत किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा, देवेन्द्र पींचा ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया और नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने व आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दबिश दी और अथक प्रयासों के बाद 11 मार्च को लखनऊ से नाबालिग बालिका को युवक के कब्जे से छुड़ाया। आरोपी की पहचान सुरेन्द्र सिंह बोरा उर्फ सूरज (उम्र 25 वर्ष), पुत्र प्रताप सिंह बोरा के रूप में हुई। युवती के बयान के आधार पर एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 64(1) बीएनएस और पोक्सो अधिनियम की धाराओं 3(1)/4 को जोड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यहाँ पुलिस टीम में एसआई राजेंद्र प्रसाद, सोनू बाफिला, एएसआई प्रेम सिंह और कांस्टेबल नीरज सिंह मेहरा शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वर्तमान में जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने खड़ा है: सीएम
Next: चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी आरटीओ देहरादून ने ली परिवहन यूनियनों के पदाधिकारियों की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.