Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारतीय टीम की जीत के जश्न के दौरान बवाल, मस्जिद के सामने दो गुट भिड़े, आगजनी और पथराव; 4 घायल
  • राष्ट्रीय

भारतीय टीम की जीत के जश्न के दौरान बवाल, मस्जिद के सामने दो गुट भिड़े, आगजनी और पथराव; 4 घायल

RNS INDIA NEWS 10/03/2025
rns featured image new

इंदौर (आरएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया, जिसका जश्न देशभर में मनाया गया। हालांकि, मध्य प्रदेश के इंदौर में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मनाने के दौरान हिंसा एक मामला भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद लोगों पर पथराव किया गया और गाडिय़ों तथा दुकानों को आग लगा दी गई।
मामला इंदौर के महू का है। बताया जा रहा है कि रविवार रात भारतीय क्रिकेट टीम के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाया जा रहा था। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ नमाजी मस्जिद से नमाज पढक़र निकल रहे थे। इसी दौरान किसी शरारती तत्व ने उन पर पटाखा फेंक दिया, जिसके कारण विवाद बढ़ गया। उनका आरोप है कि पहले हिंदू पक्ष की तरफ से पथराव किया गया।
स्थानीय निवासी मोहम्मद जावेद ने बताया कि जश्न के दौरान एक जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान किसी ने नमाजियों की तरफ एक सुतली बम फेंका, जिससे मामला बढ़ गया।
उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यहां से जुलूस क्यों निकाला गया और उन्हें जुलूस निकालने की इजाजत मिली थी या नहीं। जहां तक पथराव की बात की जाए तो यह घटना पुलिस की मौजूदगी में ही घटित हुई। दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने ही पथराव करना शुरू कर दिया।
वहीं, महू विधायक उषा ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुझे महू की घटना देशविरोधी का परिचय दिखती है। भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाया जा रहा था, तभी अल्पसंख्यक समाज की बस्तियों से पथराव किया गया। इस दौरान जानबूझकर रास्ता भी डायवर्ट किया गया। मुझे लगता है कि यह एक सुनियोजित षडयंत्र था। गाडिय़ों में आग लगाई गई और सीसीटीवी को भी नष्ट किया गया।
उन्होंने कहा, महू की घटना देशविरोधी है, क्योंकि अचानक वहां इतना पत्थर जमा हो गया और इसके बाद पथराव भी किया गया। पुलिस ने इस मामले में कठोर कार्रवाई की है और करीब 13 लोग गिरफ्तार भी हुए हैं। मेरी मुख्यमंत्री से भी बात हुई है, उन्होंने आश्वासन दिया है कि राष्ट्रविरोधी मानसिकता वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम की जीत को लेकर एक जुलूस निकाला गया था। इस दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ और तभी कुछ अराजक तत्वों ने पथराव किया। साथ ही आगजनी भी की गई। इस मामले में जांच की जा रही है और पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है।
इंदौर के कलेक्ट्रेट आशीष सिंह ने बताया कि महू में शांति स्थापित कर दी गई है और लोगों से अपील की जा रही है। इसके साथ ही इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। पता चला है कि कुछ बाइक की दुकानों को जलाया गया है। इसके अलावा मामले में जांच चल रही है। फिलहाल इंदौर के महू इलाके में हालात सामान्य हैं। साथ ही महू में कई फोर्स को भी तैनात किया गया है और इस मामले में जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 मार्च
Next: अल्मोड़ा में मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए चलाया सैंपलिंग अभियान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.