Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महेश नयाल बने अल्मोड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
  • अल्मोड़ा

महेश नयाल बने अल्मोड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

RNS INDIA NEWS 10/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अल्मोड़ा में जिलाध्यक्ष पद की कमान महेश नयाल को सौंपे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। पातालदेवी स्थित भाजपा कार्यालय में महेश नयाल की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की गई। घोषणा के बाद उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय प्रांगण में भव्य आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल को फूल-मालाओं से लाद दिया। विदित हो कि महेश नयाल इससे पहले युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे सकनियाकोट क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी हैं। महेश नयाल ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने 2027 के चुनावों में अल्मोड़ा जिले में भाजपा का परचम लहराने के लिए भरसक प्रयास करने की बात कही। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जो कार्यकर्ता किसी कारणवश निष्क्रिय हो गए हैं, उन्हें फिर से सक्रिय किया जाएगा। युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे ताकि संगठन को मजबूती मिले। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी अखिलेंद्र चौधरी ने महेश नयाल को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अल्मोड़ा में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला, ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत, संदीप श्रीवास्तव, कैलाश गुरुरानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजन जोशी, आशीष जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होली महोत्सव के दूसरे दिन बिखरे देवभूमि के सांस्कृतिक रंग
Next: पीआरडी में नौकरी को फर्जी प्रमाण पत्र लगाने के आरोपी पर केस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.