Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • थराली में वन भूमि से बेदखली नोटिस के विरोध में प्रदर्शन
  • चमोली

थराली में वन भूमि से बेदखली नोटिस के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/03/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  थराली, देवाल और नारायणबगड़ वन भूमि पर निवासरत लोगों को बेदखली के नोटिस के विरोध में प्रभावितों ने शनिवार को थराली तहसील में जोरदार जुलूस-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन भूमि से नोटिस प्राप्तकर्ता प्रातः 11 बजे थराली तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां से जलूस की शक्ल में सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वे तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि 1936, 1989, 1993, और 2012-13 की आपदाओं में बेघर हुए लोग, जो पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से वन भूमि पर रह रहे हैं, और जिन्होंने अपने स्थानों पर पक्का मकान और गोशाला बना लिया है, वे अब वन विभाग द्वारा बेदखली के नोटिस से प्रभावित हो रहे हैं। वे अब अपने परिवार का पालन-पोषण कृषि और पशुपालन के माध्यम से कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि इतने लंबे समय बाद वन विभाग की कार्यवाही समझ से परे है और ऐसे परिवारों को उनके बसे स्थानों पर ही मालिकाना हक दिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में किसान सभा के जिला अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, मंत्री ज्ञानेंद्र खंतवाल, भूपाल सिंह रावत, बस्ती लाल, राजेंद्र नेगी, एलएन मिश्रा, प्रेम शर्मा, धर्म सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह नेगी, बलवंत सिंह, प्रधुमन धीमान, हुकम सिंह, मदन राम, सुरेन्द्र सिंह, कमलेश राम, दयालु राम, भूपाल सिंह, सुरेंद्र राम, प्रकाश राम, जयमल राम, राकेश राम, हरी राम, गोविंदी देवी, शकुंतला देवी, रेखा देवी, शोभा देवी, त्रिलोक सिंह, विमला देवी, देवक़ी देवी, ललित मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिवक्ता पर रॉड से हमला कर किया घायल
Next: गोविंदघाट में पैदल पुल बनकर तैयार, आवाजाही सुचारु

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन
  • ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
  • महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक
  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.